12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाजिक कुरीतियां दूर करने के लिए स्कूलों में बनेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अब स्कूली विद्यार्थियों की मदद ली जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 534 स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स बनाए जाएंगें। इन स्कूलों के 25 हजार विद्यार्थियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 05, 2024

सामाजिक कुरीतियां दूर करने के लिए स्कूलों में बनेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स

सामाजिक कुरीतियां दूर करने के लिए स्कूलों में बनेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स

सामाजिक कुरीतियां दूर करने के लिए स्कूलों में बनेंगे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स
बूंदी. सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अब स्कूली विद्यार्थियों की मदद ली जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 534 स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स बनाए जाएंगें। इन स्कूलों के 25 हजार विद्यार्थियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये कैडेट्स सामाजिक बुराइयों और विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही आम लोगों में पुलिस के प्रति भय को दूर करने के साथ लोगों को उसके साथ जोड़ेगी। इस योजना के तहत चयनित सरकारी स्कूलों को 2.67 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। प्रत्येक स्कूल को हर साल 40 से 50 हजार रुपए का बजट दिया गया है। स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स योजना में बूंदी जिले के चयनित 17 सरकारी स्कूलों के लिए 8 लाख 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

हर थाना इलाके में एक स्कूल
जिले के हर थाना क्षेत्र में एक स्कूल में यह योजना प्रारंभ की गई है। प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को हर माह पीटी, परेड और इंडोर कक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के तहत कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। यह योजना दो वर्ष की अवधि के लिए कक्षा आठ से प्रारंभ होगी। प्रथम वर्ष में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और आगामी वर्ष में इन्हीं कैडेट्स को कक्षा 9 में प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल में थानाधिकारी व स्टॉफ चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाएंगे। एक बार में 40 से 50 विद्यार्थी प्रशिक्षण लेंगे।

इन 17 विद्यालयों का हुआ चयन
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत 17 स्कूलों का चयन किया गया है। ये सभी सीनियर सैकेण्डरी स्तर के स्कूल है।

प्रशिक्षण के उद्देश्य
- समाज में पुलिस की अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम, आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में भूमिका।
- पुलिस के सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नागरिकों का समाज एवं पुलिस के प्रति उत्तरदायित्व के संबंध में प्रशिक्षण देना।
- अच्छे स्वास्थ्य, शारीरिक शक्ति एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करना।
- कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह दहेज प्रथा, बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता पैदा करना।
- कानून व न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनाना।
- यातायात नियंत्रण व आपदा प्रबंधन के कार्यों को सिखाना।
- गांवों में सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास।

प्रदेशभर के 534 स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स बनाए जाएंगे। स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा,ताकि यह स्कूली बच्चे समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और पुलिस और आम लोगों के बीच सेतु का काम करेंगे। जिले के 17 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राजेंद्र कुमार व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी, बूंदी