5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video हिण्डोली की रामसागर झील का होगा सौंदर्यीकरण, राज्यमंत्री ने झील की ड्राइंग का किया निरीक्षण

राम सागर झील के सौंदर्यीकरण की ड्राइंग का मंगलवार को खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने झील की बारह दीवारी पर बैठकर अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

Google source verification

हिण्डोली. राम सागर झील के सौंदर्यीकरण की ड्राइंग का मंगलवार को खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने झील की बारह दीवारी पर बैठकर अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। चांदना ने राम सागर झील प्रदेश की सुन्दर झीलों में से एक झील बनेगी, जिसे देखने के लिए जयपुर से कोटा आने वाला हर व्यक्ति आएगा।
खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना दोपहर को कस्बे के राम सागर झील स्थित बारहदरी पर झील की ड्राइंग का निरीक्षण कर रहे थे। जयपुर से यहां आए कंसल्टेंट रचित राव, बूंदी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके जैन, अधिशासी अभियंता मुकेश मुडइया, सहायक अभियंता सुनील पारेता झील की नक्शे के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान चांदना ने ड्राइंग में कुछ संशोधन बताया एवं एक सप्ताह के भीतर इसे दुरुस्त कर कार्य शुरू करवाने के भी निर्देश दिए।

मोरी तक बनेगा ट्रेक
खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि झील के सौंदर्यीकरण के लिए 2 किलोमीटर लंबी ट्रैक बनाई जाएगी, जिसमें सभी घूम सकेंगे।ट्रैक सिस्टम काली दांत्या से शुरू किया जाएगा।जहां पर दीवार का निर्माण कर बाल हनुमान मंदिर से रघुनाथ घाट, देवघाट से आगे ईदगाह के ऊपर होते हुए सीधे गऊ घाट पर पहुंचेगी। बारह दीवारी के भीतर ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। जहां से बालाजी के मंदिर के सामने वाले भाग को भी पूरा किया जाएगा एवं मोरी तक बनाया जाएगा ।

जिम का सिस्टम ऐसे रहेगा
खेल राज्यमंत्री चांदना ने बताया कि कालीदांतया जिम के इक्विपमेंट््स शुरू किया जाएगा। इसके बाद बीच रास्ते पर पडऩे वाले हर स्थान पर जिम का उपकरण होगा।ताकि लोग घूमते जगह एवं जिम में व्यायाम करते रहे।

दरी खाना और क्षार बाग का होगा आकर्षण लुक
यहां पर दरी खाना,क्षारबाग को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आकर्षक लुक दिया जाएगा एवं साथ में रंगीन लाइङ्क्षटग की जाएगी जिसे देखने में रात को काफी सुंदर लगेंगे। दरी खाने का विश्राम गृह में उपयोग होगा। वहीं पुराने भवन में कैफे सेंटर, मुख्य भवन में कंट्रोल रूम के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। यहां पर वोङ्क्षटग भी चलाई जाएगी, जिसके लिए अलग से व्यवस्था होगी।

जनसुनवाई की
इस दौरान कस्बे सहित आसपास के लोग खेल मंत्री के पास समस्या लेकर पहुंचे, जिस पर खेल राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को त्वरित गति से निपटाने के आदेश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा, विकास मीणा मोहन लाल मीणा, तहसीलदार असगर अली ,कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा,हनुमान व्यास, मुकेश झंवर ,अतुल लाठी, रामेश्वर गुर्जर ,विजय चांदना, मनोज सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

दीवारों पर लगेगी रेङ्क्षलग,बनेगी चौपाटी
खेल राज्य मंत्री ने बताया कि बारह दीवारी पर चौपाटी का निर्माण होगा। पास में झूले व बच्चों के लिए विशेष पार्क तैयार किया जाएगा।साथ में झील की दीवारों पर फसाड वअन्य लाइट लगाई जाएगी।ताकि झील रात को जगमगाती रहे। यहां पर तेजाजी रंगमंच खाली पड़ी भाग पर ग्रीन पार्क का निर्माण किया जाएगा। फुलवारी लगाई जाएगी साथ में जगह-जगह पर बैठने के लिए स्टील की कुर्सियों भी होगी।