
appreciation letter : गंभीर वारदात खोलने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया हौंसला
बूंदी. जिले में हुई गंभीर प्रवृत्ति की घटनाओं व चोरी नकबजनी जैसी वारदातों को खोलने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक जय यादव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया।
यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल सहित 20 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर हौसला बढ़ाया। जिले में गत दिनों बंटा सिंह हत्याकांड, कालाकुआं के जंगल में मासूम से बलात्कार कर नृशंस हत्या को खोलने, नकबजनी-चोरी की वारदात व अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने सदर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज, जिला विशेष टीम के प्रभारी मुकेश मीणा, मोबाइल फारेंसिक यूनिट दल के प्रभारी शंभू दयाल मालव, बसोली थाने के उप निरीक्षक रामगिलास, सदर थाने के उप निरीक्षक धर्माराम, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, टीकम राठौर, सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल राकेश सिंह, राहुल बंजारा, कमलेश, हनुमान प्रसाद, जेठाराम, मायाराम, दलवीर, नेतराम, मुकेश, अमित व सीआइडी सीबी कोटा डॉग स्क्वायर्ड के कांस्टेबल रवि को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
तालेड़ा. तालेड़ा ब्लॉक की शारीरिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। ब्लॉक अध्यक्ष विकास मेहरा ने बताया कि जिला अध्यक्ष शिवराज खींची की सहमति से ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें ब्रजमोहन शर्मा को उपाध्यक्ष, मुकुट मीणा को महामंत्री, प्रेम शंकर राठौड़ को कोषाध्यक्ष, सिराजुद्दीन संयुक्त सचिव, चेनसिंह को सचिव, लोकेश बागड़ी, महेश शर्मा, गोपाल लाल, प्रदीप कुमार गौतम, छेलबिहारी को संगठन मंत्री, सुरूर अहमद गौरी, लेखराज चौधरी को संरक्षक, भंवर सिंह चारण, रमेश शर्मा, लाल चंद्र गोस्वामी, कृष्ण बल्लभ बैरागी को परामर्श दाता, रितु चौधरी को महिला उपाध्यक्ष, मीनू वर्मा को महिला मंत्री, जागृति गुप्ता को महिला संगठन मंत्री बनाया है।
Published on:
28 Jan 2022 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
