video: क्षय रोगियों को वितरित किए पौष्टिक आहार किट
बूंदी. रेडक्रॉस सोसाइटी बूंदी द्वारा क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी राजस्थान राज्य के चेयरमेन राजेश कृष्ण बिरला तथा अध्यक्ष बूंदी सोसायटी के चेयरमेन अनिल शर्मा थे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर कुलदीप मीणा विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने सरस्वती मां की तस्वीर पर माला चढ़ाकर दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का रेडक्रॉस बूंदी के चेयरमैन तथा सचिव एवं अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।
सचिव अशोक विजय ने रेडक्रॉस सोसायटी बूंदी द्वारा संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बिरला ने अपने उदï्बोधन में कहा कि क्षय रोगियों को दवा के साथ-साथ शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए पोष्टिक आहार की आवश्यकता होती है और इसके लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी निभा रही है।
राज्य में यह पहला कार्यक्रम है और अब राज्य के शेष जिलों में भी शीघ्र ही यह कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वाइस चेयरमेन राजेंद्र रावका ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संचालन ओमप्रकाश जैन ने किया।
इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस के पुरुषोत्तम पारीक, टीसी जैन, गोपी गलानी, रेखा शर्मा, शारदा लाठी, नंदनी विजय, डॉ. अंकित अग्रवाल, श्याम लता शर्मा, मीनू शर्मा, रामकिशन मण्डोवरा, केसी वर्मा आदि मौजूद थे।