11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला एवं बालिका की सुरक्षा प्राथमिकता : मीणा

पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आवाज के तहत सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। लाइव वीडियो प्रसारण से जानकारी दी।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 10, 2020

महिला एवं बालिका की सुरक्षा प्राथमिकता : मीणा

महिला एवं बालिका की सुरक्षा प्राथमिकता : मीणा

महिला एवं बालिका की सुरक्षा प्राथमिकता : मीणा
ऑपरेशन आवाज के तहत दी जानकारी
जजावर. पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आवाज के तहत सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। लाइव वीडियो प्रसारण से जानकारी दी।
थानाधिकारी रामलाल मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा के निर्देशानुसार जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर जानकारी दी जा रही है। कोई भी महिला व बालिका अपने साथ हो रहे अत्याचार व अन्य घटनाओं को लेकर पुलिस को सोशल एप नंबर के माध्यम से सूचना दे सकती है। सूचना देने वाली महिला व बालिका का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा अपराध का विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय महिलाओं के
अधिकारों की रक्षा व सुरक्षा के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में जजावर सरपंच रामप्रकाश धाकड़ ने बताया कि पुलिस की ओर से महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन आवाज से महिलाओं को एक नई आवाज मिली है।
उन्होंने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, एएनएम आदि को भी ऑपरेशन आवाज की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंचाने और पीडि़त महिलाओं की आवाज बनकर उनकी मदद करने की बात कही।


महिलाओं को बताए कानून
देई. पुलिस थाना परिसर में सोमवार को ऑपरेशन आवाज के तहत वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए वेबिनार का आयोजन किया। इसमें नैनवां पुलिस उपाधीक्षक कैलाशचंद जाट, देई थानाधिकारी नारायणराम बेगड़, स्टॉफ के साथ ही ग्राम रक्षक, सीएलजी सदस्य, छात्राएं व महिलाएं मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने महिला अपराध की रोकथाम के लिए बनाए गए कानून एवं समय-समय पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम जैसे गरिमा हैल्पलाइन 1090, चाइल्ड हैल्पलाइन 1098, महिला शिकायत पोर्टल 0181 की जानकारी दी।
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अधिकारों एवं कानूनों के प्रति सजग कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।