
लॉकडाउन में एक दिन नहीं मिला रोजगार, श्रमिकों पर आर्थिक संकट
भण्डेड़़ा. सादेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लॉकडाउन में एक दिन भी रोजगार नहीं मिलने से परेशान मनरेगाकर्मी राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पहुंचे। श्रमिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए पंचायत से काम की मांग की। वह काम की मांग को लेकर रविवार सुबह दो घंटे तक परिसर में बैठे रहे। बाद में सरपंच के आश्वासन के बाद वापस लौटे। महिला श्रमिकों का कहना था कि इस समय काम नहीं मिलने से घर खर्च चलाने में परेशानी आ रही है। इस विकट परिस्थिति को देखकर मनरेगा श्रमिकों को राहत देने की मांग की है। मनरेगा श्रमिक सीताबाई सैनी, मनभरबाई खटीक, मनभर बाई बैरागी, मनभर बाई प्रजापत, धापूबाई दरोगा, मैना बाई सैनी, मीराबाई केवट, द्वारिका आदि ने बताया कि इस समय गांव में कोई काम नहीं है। मजदूरी पर निर्भर ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
सादेड़ा में इस समय एक भी मनरेगा कार्य शुरू नहीं है। काम की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन कार्य स्वीकृत नहीं हुए। जल्द ही उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जाएगा व जल्दी कार्य मंगवाया जाएगा।
कैलाश चन्द्र सैनी, सरपंच, ग्राम पंचायत सादेड़ा
Published on:
18 May 2020 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
