सदर थानाधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि गणेश बाग रोड स्थित हरिधाम कॉलोनी के एक मकान में विवाद चल रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक महिला बृजकंवर के सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मकान की तलाशी ली तो अलग-अलग कमरों से तीन युवती समेत 12 जने मिले, जिन्हें पकड़ कर थाने लेकर आ गई। आर्य ने बताया कि घायल महिला के पर्चा बयान के आधार पर भरतपुर जिले के दादरेण निवासी नवींद्र कुमार मीणा, सारस चौराहा निवासी सुदीप्त सिंह व गोपालनगर निवासी चरणजीत सिंह के विरुद्ध मारपीट के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया।