24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी में खतरनाक सड़क हादसाः बारातियों से भरी बस पलटी, 24 से अधिक घायल, 5 लोगों की हालत नाजुक

Bundi Bus Accident : राजस्थान के बूंदी जिले में बारातियों से भरी बस पलट गई है। यह एक बारात से लौट रही थी, तभी रात में अचानक हादसा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 11 May 2025, 10:49 AM IST

bus accident bundi

सड़क किनारे पलटी बस।

Bundi Bus Accident : बूंदी । जिले से खतरनाक बस हादसे की खबर आई है। नैनवां थाना क्षेत्र में बस पलटने से 24 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा नैनवां थाना क्षेत्र के गंभीरा और कासपुरिया के बीच में हुआ। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दबलाना थाना क्षेत्र के भवानी पुरा से करवर थाना क्षेत्र के समीधी गांव बारात गई थी।

यह वीडियो भी देखें :

रात में बारात से लौट रही थी बस

बारातियों ने समीधी गांव में बारात का आनंद लेने और भोजन-पानी करने के बाद अपने घर रात में ही लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में 1:30 बजे से 2 बजे के बीच में बारातियों से भरी बस नैनवां थाना क्षेत्र में पलट गई।

यह भी पढ़ें : VIDEO: कोटा में तेज रफ्तार कार ने महिला समेत 4 बच्चों को रौंदा, CCTV फुटेज अब आया सामने; घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे

हादसे के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल, यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इस हादसे में किसी की मौत की भी खबर नहीं है, लेकिन 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनको बड़ी अस्पतालों में उपचार के लिए रेफर किया गया है। बाकी लोगों को सामान्य इलाज देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें : क्या कार्डधारकों को मिलेगी चीनी? ‘राजस्थान’ के 22 लाख लोग 4 साल से महंगी चीनी खरीदने को मजबूर