4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आए थे पिकनिक मनाने, नशे में विवाद के चलते हो गई हत्या

थाना क्षेत्र के बरधा बांध में बुधवार रात को पिकनिक मनाने आए कोटा के कुछ युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया।
2 min read
Google source verification
Came to celebrate a picnic, due to drunken dispute

आए थे पिकनिक मनाने, नशे में विवाद के चलते हो गई हत्या

तालेड़ा. थाना क्षेत्र के बरधा बांध में बुधवार रात को पिकनिक मनाने आए कोटा के कुछ युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। इस दौरान चाकू के हमले से एक युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए कोटा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं बीच बचाव कर रहे दो युवक भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची तालेड़ा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बापू बस्ती निवासी लखन सिंह तंवर ऑटो से अपने पड़ौस के 7 युवकों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बरधा बांध गया था। जहां पर युवकों ने शराब पी और नशे में झगड़ गए। इस दौरान कोटा कच्ची बस्ती कुन्हाड़ी निवासी कपिल ठाकुर ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे लखन सिंह गंभीर घायल हो गया। जिसे तालेड़ा अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया। देर रात को कोटा ले जाते समय रास्ते में लखन की मौत हो गई।
वहीं बीच बचाव करने आए विजय कोली (20) व करण राजपूत (18) भी घायल हो गए। बाद में तालेड़ा पुलिस कोटा अस्पताल पहुंची, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया। तालेड़ा पुलिस ने मृतक के भाई कोटा निवासी जगदीश की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। चाकू मारने वाला मृतक का दोस्त बताया जा रहा है।


रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
नमाना. थाना क्षेत्र के गरनारा गांव के निकट रेलवे ट्रेक पर बुधवार दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंंची नमाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
थानाधिकारी प्रेमचंद गुर्जर ने बताया कि बूंदी चित्तौड़ रेल लाइन पर एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। वहां जाकर देखा तो युवक मृत था। प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत ट्रेन से गिरने से मानी जा रही है। ग्रामीणों से युवक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मामले में मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।