5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार ने पीछे से बाइक सवारों को मारी टक्कर, सात जने गंभीर घायल

कस्बे के निकट एनएच 52 पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार शाम चार बजे एक कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Lal Agarwal

•

Updated: 9 Apr 2018, 12:32 PM IST

Car collides with bike rider from behind, seven seriously injured

पेच की बावड़ी. कस्बे के निकट एनएच 52 पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार शाम चार बजे एक कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सात जने गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। घायलोंं को दो एम्बुलेंस की मदद से हिण्डोली अस्पताल लाया गया जहां से तीन को बूंदी व एक को देवली रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम चार बजे एक कार देवली की तरफ से बूंदी की ओर से आ रही थी तभी पेच की बावड़ी पेट्रोल पम्प के पास कार असंतुलित हो गई। कार ने आगे चल रही दो बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार भोलू मीणा की झोंपडिय़ा निवासी प्रभुलाल मीणा (27), सोना बाई (24) पत्नी राजू मीणा, अंशुल (4) व अंकुश (2) व दूसरी बाइक पर सवार मारवाड़ा का झोंपडिय़ा निवासी बालूराम मेघवंशी (37), दुर्गेश देवी (34), सुमित (10) घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।

घायल धूप में तपड़ते रहे
एम्बुलेंस नहीं आने के सभी घायल तेज धूप में सडक़ पर ही तपड़ते रहे। बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्हें पास ही ढाबे पर लेटाया। एम्बुलेंस आने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रेन की चपेट में आई दो दर्जन से अधिक बकरियों की मौत
देईखेड़ा . दिल्ली- मुम्बई रेल लाइन पर घाटका बराणा रेलवे स्टेशन के करीब एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट चपेट में आने से रविवार दोपहर को दो दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर को घाट का बराना निवासी चरवाहा एलचीराम गुर्जर बकरियां चराने जा रहा था। बकरियों को लेकर मालिकपुरा रेल फाटक पर पहुंचा तो फाटक बंद मिली। बकरियां फाटक के करीब ही ठहर गई, लेकिन पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने हॉर्न बजाया और बकरियां फाटक के नीचे से होकर पटरियों पर जा खड़ी हुई। तभी कोटा से दिल्ली की ओर जा रही एक्सप्रेस रेल पहुंच गई और पटरी पर मौजूद सभी 27 बकरियां चपेट में आ गई। बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि चरवाहे की रोजीरोटी का यही जरिया थी। उसे सरकार की ओर से राहत मिलनी चाहिए।