5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटीकाशी में हुआ संतों का लघु कुंभ, शनि महायज्ञ की जयघोष के साथ हुई पूर्णाहुति

मीरागेट जंगम की बगीची स्थित शनि मंदिर में आयोजित सात दिवसीय पंच कुंडीय शनि महायज्ञ की शनि अमावस्या सोमवार को पूर्णाहुति हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 03, 2019

chhoteekaashee mein hua santon ka laghu kumbh, shani mahaayagy kee jay

छोटीकाशी में हुआ संतों का लघु कुंभ, शनि महायज्ञ की जयघोष के साथ हुई पूर्णाहुति

बूंदी.मीरागेट जंगम की बगीची स्थित शनि मंदिर में आयोजित सात दिवसीय पंच कुंडीय शनि महायज्ञ की शनि अमावस्या सोमवार को पूर्णाहुति हो गई। इस अवसर पर बाबा बिहारी गिरी ने अपने शिष्य देवेंद्र गिरी को अपना उत्तराधिकारी संतों के बीच नियुक्त किया।
यज्ञ स्थल पर शनि अमावस्या को वैदिक मंत्रों के साथ जयघोष के साथ पूर्णाहुति का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु की उपस्थिति में सामूहिक आहुतियां दी गई। यज्ञदेव की आरती की गई। शनिवार को संतों का आना शुरू हुआ था जो सोमवार शाम तक जारी रहा।जिससे लघु कुंभ सा वातावरण यहां बगीची परिसर में दिखाई दिया। पंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभी संतों ने और दूसरे अन्य आए हुए संतों की उपस्थिति में बाबा बिहारी गिरी ने अपने शिष्य देवेंद्र गिरी के चादर ओढ़ाकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नियुक्त किया। इस अवसर पर देवेंद्र गिरी का तिलक किया गया।
यज्ञ आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक राजकुमार दाधीच, समन्वयक मनमोहन अजमेरा ने बताया कि इस अवसर पर पंचमुखी संकट मोचन हनुमान की प्रतिमा एवं शनिशिला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महंत बाबा बिहारी गिरी, महंत नागा बाबा सुखदेव महाराज, महंत हरिशरण भारती, महंत बलराम गिरी, देवेंद्र गिरी, पार्षद संजय पांडे, सरपंच महेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद जांगिड़, सुमित शृंगी, जगदीश गोयल, राजकुमार बैरागी, मयंक पुरी आदि मौजूद रहे।शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।