5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिंगारी से लगी आग, बाजार में मची अफरातफरी

सब्जीमंडी में चल रहे वेल्डिंग कार्य के समय निकली चिंगारी से पास की दुकान के तिरपाल में आग लगने से अफरातफरी मच गई।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 23, 2019

chingaaree se lagee aag, baajaar mein machee apharaatapharee

चिंगारी से लगी आग, बाजार में मची अफरातफरी

केशवरायपाटन. सब्जीमंडी में चल रहे वेल्डिंग कार्य के समय निकली चिंगारी से पास की दुकान के तिरपाल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। यहां नवनिर्मित सब्जीमंडी में लोहे की एंगलों में वेल्डिंग की जा रही थी। अचानक चिंगारी निकल कर पास के रघुनाथ राठौर की किराने की दुकान पहुंच गई, जिससे तिरपाल में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग तेजी से बढऩे लगी तो दुकान के बाहर रखा लाल मिर्च का ढेर जल गया। दुकान के कुछ सामान भी आग की चपेट में आ गए। पास का दुकान मालिक मनीष बंसल ने वहां खड़ी बाइक को हटाने लगा तो उसके दोनों हाथ झुलस गए। व्यापारियों ने नगर पालिका से दमकल मंगवाई, लेकिन प्रवेश द्वार पर अतिक्रमण होने से दमकल नहीं पहुंच पाई। व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि बाद में स्थानीय संसाधनों से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पाने से हादसा होने से बच गया।