1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महर्षि गौतम के जयकारों से गूंजी छोटीकाशी, निकाली शोभायात्रा

भगवान महर्षि के गूंजते जयकारे, भजनों पर झूमते युवा, गीत गाती हुई चलती महिलाएं और पग-पग पर स्वागत से अभिभूत समाजबंधु। मौका था गुर्जर गौड गौतम समाज की ओर से शहर में निकाली गई महर्षि गौत्तम जयंती का। बालचंद पाड़ा गौतम भवन से शोभायात्रा निकाली गई।

2 min read
Google source verification
महर्षि गौतम के जयकारों से गूंजी छोटीकाशी, निकाली शोभायात्रा

बूंदी में गौतम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज महिलाएं।

बूंदी. भगवान महर्षि के गूंजते जयकारे, भजनों पर झूमते युवा, गीत गाती हुई चलती महिलाएं और पग-पग पर स्वागत से अभिभूत समाजबंधु। मौका था गुर्जर गौड गौतम समाज की ओर से शहर में निकाली गई महर्षि गौत्तम जयंती का। बालचंद पाड़ा गौतम भवन से शोभायात्रा निकाली गई। जो कागजी देवरा स्थित सत्यनारायण भवन पुहंची, जहां महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चित्तौड़ रोड स्थित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास पर पहुंची।

शोभायात्रा में समाजबंधुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक विमान में महर्षि भगवान को समाजबंधु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में मशक कच्छी घोडी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सुबह महर्षि गौतम के सम्मुख हवन किया गया। उसके बाद दोपहर को सप्ताह भर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषित वितरण किया गया। शोभायात्रा का समापन पर महाआरती के साथ हुआ। इस मौके पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा में विधायक हरिमोहन शर्मा, अरबन कॉपरेटिव बैक चेयरमेन सत्येश शर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, नगर अध्यक्ष नवल किशोर गौतम, जयंती संयोजक मुकेश भारद्वाज, जयंती प्रभारी अनिल शर्मा, महिला प्रभारी प्रियंका शर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, राजेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व संध्या पर यहां गौतम छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला प्रभारी प्रियंका शर्मा व जिलाध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तृतियां देकर दर्शको का मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल ने फूलों से होली खेली।

हिण्डोली. कस्बे में रविवार को महर्षि गौतम जयंती पर शोभा यात्रा निकाली। सुबह 11 बजे ब्राह्मण समाज के महिला- पुरूष त्रिवेणी धाम पर एकत्र हुए। जहां से महर्षि गौतम की बेंडबाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। जो माली मोहल्ला,बस स्टैंड, शिवराज नगर होते हुए गौतम आश्रम पहुंची। इस दौरान लोगों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा, से स्वागत किया गया। भजनों पर महिलाएं नाचते गाते हुए चल रही थी। शाम को गौतम छात्रावास में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, हनुमान व्यास, गिरिराज शर्मा, महावीर शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

खटकड़ . कस्बे में रविवार को गौतम समाज द्वारा महर्षि गौतम जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसमे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई।
सुबह 7 बजे बाद तिलकेश्वर महादेव के पास स्थित महर्षि गौतम मंदिर में पंडित हनुमान शर्मा ने विधि -विधान से मंत्रोचार से महर्षि गौतम की पूजा -अर्चना की। दोपहर को प्रधान कलश सहित 101 कलश महिलाओं ने सिर पर धारण किए और महर्षि गौतम की झांकी के साथ चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में पुरुष एवं युवा सफेद कुर्ता -पायजामा और महिलाएं चुनरी पहनकर सम्मिलित हुई। कई युवा धर्म ध्वज ओर परसा हाथ में लिए चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होती हुई के. पाटन चौराहा तक गई। वहां से उसी मार्ग से वापस आकर गौतम नोहरे में संपन्न हुई। शोभायात्रा में कस्बे सहित क्षेत्र के अजेता, देलूंदा ओर खटियाडी गांवों से भी समाज के लोग सम्मिलित हुए।