
गेर माता का पूजन करने उमड़ी भीड़
बूंदी. शहर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में वीरों के वीर के नारों से छोटी काशी गुंजायमान हो उठी। भगवा दुपट्टा धारण कर युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। वाहन रैली अभयनाथ महादेव बालचंद पाड़ा से रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नेहरू पार्क पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा निरंजन नाथ, संभाग प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी रामचरण लोधा, सभापति महावीर मोदी, धर्म रक्षा मंच जिलाध्यक्ष महेश जिंदल, ब्राö महासभा संभाग अध्यक्ष भरत शर्मा, क्षत्रिय महासभा सदस्य नारायण सिंह गौड़, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल थे।
नैनवां. राजपूत समाज की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर शनिवार को वाहन रैली निकाली गई व प्रतिभाओं का सम्मान किया। शाही पोशाकों में सजधज कर राजपूत समाज के लोग वाहन रैली में भाग लेने के लिए नीलकंठ महादेव मन्दिर पर एकत्रित हुए।
रैली में सबसे आगे डीजे पर महाराणा प्रताप के शौर्य गीत बजते चल रहे थे। रैली भगत सिंह सर्किल, बूंदी रोड, देईपोल, अम्बेडकर सर्किल, लोहड़ीचौहटी, सदर बाजार, टोडापोल होती हुई अगढ़ के बालाजी मन्दिर परिसर पहुंची। जहां पर प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष महीपतसिंह हाड़ा थे। अध्यक्षता भोपाल सिंह गौड़ ने की। आनन्दराज सिंह, ओमेन्द्र सिंह, हरिराज सिंह हाड़ा, राजेन्द्र सिंह झाला, बुधराज सिंह, दयाल सिंह, जितेन्द्र सिह सोलंकी, रमणराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, भंवर सिंह, नारायण सिंह व जगदीश सिंह विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने समाज की प्रतिभाओं कुलदीपसिंह, अनुष्का सोलंकी, अर्जुनसिंह हाड़ा, नवदीपसिंह सोलंकी, सुरेन्द्रसिंह, आशाकंवर झाला, कुलदीपसिंह हाडा, रिंकू सिंह राठौड़ को सम्मानित किया। समारोह में नैनवां में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने व राजपूत छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। संचालन भवानी सिंह सोलंकी ने किया। सुरेन्द्र सिंह हाड़ा ने धन्यवाद दिया।
महाराणा प्रताप की वीरता के गाए गुणगान
कापरेन. क्षत्रिय चेतना समिति की ओर से शनिवार को शहर के गढ़ पैलेस में महाराणा प्रताप की 478 वीं जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता बलभद्र सिंह हाड़ा ने की। समारोह में आस-पास के गांवों से भी राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद गढ़ पैलेस से शोभायात्रा शुरू हुई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस आयोजन स्थल पहुंची।
समाज के लोग हाथों में भगवा ध्वज पताकाएं लेकर चल रहे थे। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य राजपूत संघ विश्वनाथ प्रताप सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र सिंह शेखावत, थानाधिकारी वासुदेव सहित अन्य अतिथियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य व बलिदान पर प्रकाश डाला। संचालन भंवर सिंह हाड़ा ने किया।
डाबी. राजपूत करणी सेना की ओर से डाबी ग्राम में महाराणा प्रताप स्मारक अभियान रैली का स्वागत किया गया। डाबी अहिंसा सर्किल से चमन चौराहे तक ढोल बाजे व मोटर साइकिलों के साथ रैली निकाली गई। अध्यक्ष नारायण सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष नितेंद्र हाड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्र खींची, रमेश शर्मा, मनोज साकीवाल, राधेश्याम बैरागी, खुमान सिंह राठौड़, चेतन राठौड़ व बरड़ क्षेत्र के आए हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
Published on:
17 Jun 2018 12:37 pm
