4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत और पायलेट ने आरोपों की उड़ान भरी… कहा घमंड में चूर है सरकार

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सरकार पर कसा तंज। कहा बिना सेनापति के चल रही भाजपा।
3 min read
Google source verification
Congress attacks BJP in bundi mera booth mera gaurav program

गहलोत और पायलेट ने आरोपों की उड़ान भरी... कहा घमंड में चूर है सरकार

बूंदी. मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे
हिंडोली. बीते साढ़े चार सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश में पोपाबाई का रावला कर दिया। प्रदेश में गरीब, श्रमिक व किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। यह बात मंगलवार को कांगे्स के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिण्डोली के गणेश बावड़ी स्टेडियम में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने अच्छे दिन लाने की बात कही थी, काला धन लाने की बात कही थी, लोग अपने खातों में 15 लाख रुपए आने की बाट जोह रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 15 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। लेकिन वे नौकरियां कहां गई।

गहलोत ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनता के बीच नहीं जा रही है, जनसुनवाई नहीं कर रही है। युवा, किसान ,श्रमिक बीजेपी दफ्तर जाते हैं तो उन्हें लाठियां मिलती हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है, लेकिन सरकार उसे नहीं मान रही। किसान की स्थिति खराब होती जा रही है।

अध्यक्षता करते हुए कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सरकार घमंड में चूर है। पायलेट ने कहा कि दो माह से भाजपा बिना सेनापति के चल रही है। भाजपा को प्रदेशाध्यक्ष नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव योजना में प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने, आने वाले चुनाव में गरीबों और किसानों की मदद करने का आह्वान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व गरीब विरोधी है। हिण्डोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि सरकार ने साढ़े चार सालों में हिंडोली के लिए कुछ नहीं किया।

लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार संघर्ष कर किसानों को मुआवजा व 24 घंटे बिजली दिलाने सहित विभिन्न विकास कार्यों को अंजाम दिया। सम्मेलन के बीच में सरपंच संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों का 51 किलो का हार पहनाकर स्वागत किया।

सम्मेलन को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार, मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर के समन्वय गणेश शंकर, व पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, पूर्व सांसद रामनारायण मीणा, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव पंकज मेहता, हिंडोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नैनवा कांग्रेस अध्यक्ष ओ.पी जैन, पूर्व विधायक पूनम गोयल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सी.एल प्रेमी सहित दो दर्जन से अधिक वक्ताओं ने संबोधित किया।


वाहन रैली व रोड शो में दिखा जोश


इससे पहले बूंदी जिले की सीमा बासनी पर हिण्डोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों से पहुंचे। जहां से पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों को वाहन रैली के रूप में पेचकी बावड़ी, भीमगंज होते हुए हिंडोली नए बस स्टैंड पर लेकर आए। यहां से खुले वाहन में सभी अतिथियों का रोड शो शुरू हुआ।

इस दौरान मंडी गेट से स्टेडियम तक सडक़ के दोनों ओर बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के महिला व पुरुषों ने कांग्रेस नेताओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। ढोल की थाम व कांगे्रस कार्यकर्ताओं के नारों से समूचा हिण्डोली क्षेत्र गंूज उठा। हाथों में कांग्रेस का झण्डा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं का उत्साह जोरों पर था।

रोड शो गणेश बावड़ी स्टेडियम पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। इस दौरान जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, पंचायत समिति प्रधान ममता गुर्जर, नैनवा प्रधान प्रसन्न बाई मीणा, सरपंच संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादयान, पूर्व विधायक रामलाल जाट, सतीश गुर्जर, पूर्व सरपंच हनुमान व्यास, महेश सोमानी, पूर्व सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मनमोहन धाभाई, इमरान अली, भंवर लाल गुर्जर, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।