5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर कांग्रेस अध्यक्ष को कमरे में बंद कर जमकर पीटा, कार्यकर्ताओं ने दी ये चेतावनी

बूंदी कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर के साथ जलदाय कर्मचारियों ने मारपीट कर दी।

2 min read
Google source verification
congress bundi president

बूंदी। बूंदी के देवपुरा और आस-पास की बस्ती में जल संकट को दूर करने की पीड़ा लेकर सहायक अभियंता कार्यालय में पहुंचे बूंदी कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर के साथ जलदाय कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। वे तब तक मारपीट करते रहे जब तब गोचर बेहोश नहीं हो गए। इस मामले में बुधवार को जिला कांग्रेस व अभिभाषक परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सी.एल.प्रेमी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्टे्रट पहुंचे। जहां उन्होंने जिला कलक्टर के नाम एडीएम व उपअधीक्षक को ज्ञापन दिया। जिसमें दोषी अभियंता व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर निलंबित करने की मांग की।

...तो होगा आंदोलन
दो दिन में मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जिलेभर में कांग्रेस की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपअधीक्षक से कहा कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर को बंधक बनाकर मारपीट का विडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद भी गोचर के खिलाफ मामला दर्ज करना उचित नहीं है।

कई पदाधिकारी मौजूद
इस दौरान पूर्व सभापति सदाकत अली, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, एडवोकेट नुरुद्दीन, कमलेश चांदना, सतीश गुर्जर, बाबूलाल वर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा व पार्षद लोकेश ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष गोचर मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे देवपुरा व छत्रपुरा की कॉलोनी की महिलाओं के साथ कॉलेज के निकट स्थित सहायक अभियंता कार्यलय में गए थे। जहां मौजूद सहायक अभियंता जेपी दाधीच को जल संकट के बारे में बताया। महिलाओं ने कहा कि सात दिन हो गए पानी नहीं आ रहा। इस पर उन्होंने जल्द सुधार का भरोसा दिया। इस बीच कार्यालय के कर्मचारी एकत्र हो गए। बाहर खड़े गोचर को कनिष्ठ अभियंता बृजगोपाल मीणा ने रोक लिया। वे यह कहते हुए 'चल अंदर अभी तबीयत ठीक करते हैं'। उन्हें पकड़कर सहायक अभियंता कक्ष में ले गए। इसके बाद वे लात घूसों से तब तक मारते रहे जब तक गोचर बेहोश नहीं हो गए।