5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलवा रहें है,जनप्रतिनिधि…कांग्रेस कमेटी ने बोला हल्ला

पांच दिनों से छत्रपुरा बस्ती में जलापूर्ति नही होने से लोग त्राहि माम कर रहें है वहीं जिम्मेदार विभाग ने अब तक लोगो की सुध नही
2 min read
Google source verification
Congress Committee speaks No water supply in Chattrapura basti

अंग्रेजी हुकुमत की याद दिलवा रहें है,जनप्रतिनिधि...कांग्रेस कमेटी ने बोला हल्ला

बूंदी. पांच दिनों से छत्रपुरा बस्ती में जलापूर्ति नही होने से लोग त्राहि माम कर रहें है वहीं जिम्मेदार विभाग ने अब तक लोगो की सुध नही ली ऐसे में मंगलवार को लोगो का आक्रोश फुट पड़ा और सडक़ पर उतर आए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जलदाय विभाग के खिलाफ मोर्चा खालते हुए जमकर नारेबाजी की।

कमेटी के सदस्यों ने जलापूर्ति की समस्या को नगरपरिषद व जलदाय विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि पांच दिनों से बस्तीवालों को पानी न मिलना विधायक, सभापति व जलदाय विभाग अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलवा रहें है।

जैसे अंग्रेज अपने जमाने में जनता का हुक्का पानी बंद करते थे वैसे ही बूंदी में बैठे भाजपा नेताओं ने छत्रपुरा बस्तीवासियों की सुध तक नही ली। बस्तीवासियों का कहना है कि मेहनत मजदूरी कर पेट पालते है, परिवार का गुजारा बमुश्किल हो पाता है जलापूर्ति नही होने से पानी का टेंकर मंगवाने में 300रूपए खर्च करने पड़ते है।

समृद्ध शर्मा ने कहा कि छत्रपुरा में अन्दर बावड़ी के यहां से लालबाई माताजी के मंदिर तक सिवरेज लाइन वालों ने पूरी सडक़े क्षतिग्रस्त कर रखी हैैैै। जिसके चलते आने जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है, बच्चे आए दिन चोटिल हो रहें है। कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का समााधान नही हुआ तो उग्र आन्दोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

खाली मटकियां लेकर किया प्रदर्शन

. पानी की समस्या को लेकर वार्ड 30 में बीबनवा रोड स्थित शक्ति भवन के पीछे की कॉलोनी की महिलाओं ने मंगलवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर खाली मटकियों के साथ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि पिछले पन्द्रह दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई जगह नलों में गंदा एवं बदबूदार पानी आ रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।

जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मेहमूद अली ने कहा कि जलदाय विभाग घोर लापरवाही करता जा रहा है जिससे शहर में जलापूर्ति गड़बड़ा चुकी है। शहर की जनता परेशान हो रही है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में राधाबाई, कांता, शांति, सीता, नसीम, ओमप्रकाश, सूरज रईस आदि शामिल थे।