24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 दिसंबर को बूंदी कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जानिए वजह

कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने भजनलाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। 16 दिसंबर को बूंदी कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Congress will protest in front of Bundi Collectorate on December 16

बूंदी। कांग्रेस नेता और हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने भजनलाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार बूंदी जिले और हिंडोली विधानसभा के लोगों को निशाना बना रही है। वीडियो में उन्होंने कहा- 2 दिन पहले बूंदी जिले में बिजली विभाग ने बड़ी रेड (छापेमारी) की। सवासो से आसपास वीसीआर काटे गए, करीब 22 लाख के चालान किए। हिंडोली विधानसभा को खास तौर पर निशाना बनाया गया, क्योंकि हिंडोली विधानसभा से करीब 14 लाख के चालान किए गए। भाजपा सरकार बूंदी जिले और हिंडोली विधानसभा को निशाना बना रही है।

वीसीआर भ्रष्टाचार की एक नई व्यवस्था

चांदना ने कहा कि अगर अशोक चांदना, कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाना है तो अपना गुस्सा आम जनता पर न निकालें। वीडियो में आगे चांदना ने कहा- 'बीजेपी किसान विरोधी पार्टी है। वीसीआर भ्रष्टाचार की एक नई व्यवस्था है जो इस सरकार ने शुरू की है। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हमें इसे पूरी तरह से रोकना होगा। 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे बूंदी कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस तरह के भ्रष्टाचार को यहां रोकना होगा अन्यथा अलग-अलग तरीकों से आम लोगों के साथ भ्रष्टाचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दौसा में बोरवेल में गिरने से आर्यन की मौत पर गहलोत ने जताया दुख, भजनलाल सरकार से कर दी ये बड़ी मांग