सोमवार शाम डाबी निवासी चन्दन सेन (17) व अनिल सेन (20) पुत्र दिनेश सेन, भांजा अजमेर निवासी दीपक सेन (22) पुत्र प्रकाश सेन पतंग खरीदने कोटा गए थे। पतंग खरीदकर वापस डाबी लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर खड़ीपुर के पास पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने कंटेनर लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।