4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्पदंश से पांच वर्षीय बालक व वृद्ध की मौत

सादेड़ा गांव में सोमवार रात को पांच वर्षीय बालक व एक वृद्ध किसान की सर्पदंश से मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Death of farmer's snake and child

सर्पदंश से पांच वर्षीय बालक व वृद्ध की मौत

बूंदी/भण्डेड़ा. सादेड़ा गांव में सोमवार रात को पांच वर्षीय बालक व एक वृद्ध किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए कोटा व बूंदी लेकर गए। लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सर्पदंश से अबोध बालक व वृद्ध की मौत ने गांव में मातम का माहौल बना दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सादेड़ा गांव में विजेंद्र सैन (5) अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहा था। रात के करीब ग्यारह बजे सर्प ने चारपाई पर चढकऱ बालक को काट लिया। जिससे बालक के तुरंत ही खून की उल्टी हुई। बाद में परिजनों ने सर्प के काटने के निशान को देखकर बालक को उपचार के लिए कोटा लेकर रवाना हुए।

लेकिन बीच रास्ते में तालेड़ा के पास जाते-जाते बालक में हलचल नहीं होने पर बालक को परिजन तालेड़ा अस्पताल में लेकर गए तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद वे उसे लेकर घर पहुंच गए।

उधर गांव का ही कल्याण रैगर (6 0) खेत के पास टापरी बनाकर रह रहा था। शाम के समय खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान उसे अचानक खेत में ही जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे किसान अचेत गया, परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए बूंदी ले गए। जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजन मृतक को वापस घर ले आए। बाद में इसकी सूचना देई थाने में दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए देई अस्पताल लेकर गए। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

छा गया मातम


एक ही दिन में एक ही गांव में सर्पदंश से बालक व वृद्ध की मौत ने गांव में मातम का माहौल पैदा कर दिया। सर्पदंश से दो जनों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इससे हर किसी की आंखें नम थी। पहली बार गांव में एक साथ दो परिवारों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी।