8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 7 माह की मासूम की जिंदगी लील गया डेंगू, गांव में मचा कोहराम

Dengue Cases Increasing: तालेड़ा उपखंड के जमीतपुरा गांव में डेंगू रोग से 7 माह की बालिका हुरैन फातिमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जमीतपुरा गांव निवासी इमरान खान ने बताया कि 5 दिन पहले उसकी 8 माह की पुत्री हुरैन फातिमा को बुखार आया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 10 Sep 2023, 3:16 PM IST

dengue.jpg

सुवासा @ पत्रिका. Death From Dengue: तालेड़ा उपखंड के जमीतपुरा गांव में डेंगू रोग से 7 माह की बालिका हुरैन फातिमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जमीतपुरा गांव निवासी इमरान खान ने बताया कि 5 दिन पहले उसकी 8 माह की पुत्री हुरैन फातिमा को बुखार आया। इस पर उसे बूंदी के निजी अस्पताल में दिखाने पर भर्ती कर लिया। तीन दिन तक बूंदी भर्ती रहने पर भी स्वास्थ्य पर सुधार नहीं होने पर उसे कोटा रैफर कर दिया गया। बाद में उसे कोटा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक दिन भर्ती रहने के बाद शनिवार अल सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय इसला आलिन व दादा ने न्याय मोहम्मद को भी काफी दिनों से बुखार होने पर कोटा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। बालिका की मौत की सूचना परिजनों को लगी घर में कोहराम मच गया। तालेड़ा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष अग्रवाल ने बताया उपखंड में बुखार से किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी सामर ने बताया मामले की जांच की जारी ।है सूचना आने पर मौत की पुष्टि की जाएगी।
यह भी पढ़ें : 108 एम्बुलेंस के चालक पीते रहे चाय, मरीज की हुई मौत


बढ़ने लगी बीमारियां
केशवरायपाटन शहर में मच्छरों की भरमार से लोग तंग आ चुके हैं। कम बारिश व गंदगी की वजह से मौसमी बीमारियों से लोग जकड़ते जा रहे हैं। कई ड़ेंगू के रोगी आ चुके हैं। इस प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष राजविंता गुर्जर के के दिशा निर्देश पर वार्ड संख्या 22 के समस्त विद्यालयों व मोहल्लों में फोगिंग करवाई गई।