31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108 एम्बुलेंस के चालक पीते रहे चाय, मरीज की हुई मौत

सलूम्बर जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के चालकों (पायलट) की हड़ताल के चलते शनिवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सलूम्बर निवासी ओंकारलाल शर्मा (75) को सीने में तकलीफ हुई, तो परिजन उन्हें सलूम्बर के सरकारी चिकित्सालय लेकर गए। वहां से ओंकरलाल को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 10 Sep 2023, 11:11 AM IST

photo1694324428.jpeg

उदयपुर@ पत्रिका. सलूम्बर जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के चालकों (पायलट) की हड़ताल के चलते शनिवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सलूम्बर निवासी ओंकारलाल शर्मा (75) को सीने में तकलीफ हुई, तो परिजन उन्हें सलूम्बर के सरकारी चिकित्सालय लेकर गए। वहां से ओंकरलाल को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन की ओर से फोन करने के बावजूद एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। इस बीच, ओंकार लाल ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता की निर्मम हत्या के बाद तनाव के हालात, सुरक्षा बढ़ाई


इस बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) देवेन्द्रपुरी गोस्वामी का कहना है कि सलूम्बर में 108 की दो एम्बुलेंस हैं। दोनों पायलट लालूराम और रवींद्र लोकेशन पर मौजूद थे। दोनों को फोन किया, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। डीपीओ गोस्वामी का यह भी कहना है कि मैंने नर्सिंग स्टाफ को कॉल किया तो उसने पायलट के बाजार में चाय पीने की जानकारी दी, जबकि दोनों वहीं मौजूूद थे। केस गंभीर होने के बावजूद दोनों चालक गाड़ी लेकर नहीं पहुंचे। इस बीच अस्पताल में मरीज की मौत हो गई। इधर, इसी प्रकार 108 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी रवि जोशी का कहना है कि दोनों पायलट ने मरीज को उदयपुर ले जाने की हां भरी थी। डीपीओ के कॉल पर भी वे नहीं पहुंचे, तब तक मरीज ने दम तोड़ दिया। दोनों पायलट को बर्खास्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है।