कस्बे में भूमि गत केबल डालने का कार्य एक कम्पनी की ओर से कराया जा रहा है। कम्पनी ने भी खुदाई का एक संवेदक को ठेका दे दिया।केबल डालने के लिए साढ़े तीन फीट गहरी ड्रेन खोदकर केबल बिछानी है, लेकिन कई स्थानों पर निर्धारित गहराई से कम खुदाई कराने का लोगों ने विरोध किया है। कई जगह काम भी रुकख दिया है। इधर, प्रोजेक्ट प्रबंधक मोहनसिंह ने बताया कि गहराई साढ़े तीन फीट होना चाहिए।