5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े आई और आंखों से सुरमा चुरा ले गई यह शातिर…सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। पुराने मामलों में अपराधी पकड़े नहीं गए और बुधवार को फिर चौमुखा बाजार स्थित सरार्फा की दुकान से एक महिला की दो तोले सोने की चेन चोरी हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jan 30, 2019

dinadahaade aaee aur aankhon se surama chura le gaee yah shaatir...see

दिनदहाड़े आई और आंखों से सुरमा चुरा ले गई यह शातिर...सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

बूंदी. शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। पुराने मामलों में अपराधी पकड़े नहीं गए और बुधवार को फिर चौमुखा बाजार स्थित सरार्फा की दुकान से एक महिला की दो तोले सोने की चेन चोरी हो गई।महिला दुकान पर चेन में लोकेट लगवाने आई थी, तभी यह वारदात हो गई। वारदात की सूचना पर बाजार में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर आस-पास तलाशी की। दुकान में लगे सीसीटीवी भी खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध महिला दिखाई पड़ी। पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डाबला निवासी निसार बानो बूंदी के चौमुखा बाजार स्थित सर्राफा की दुकान पर सोने की चेन में लोकेट लगवाने आई थी। तभी मौका पाकर एक महिला भी दुकान में आ घुसी। दुकानदार उसको सामान दिखाने लगा। इसी दौरान निसार बानो के पास रखी सोने की चेन गायब हो गई। जब पता चला तब तक वारदात को अंजाम देने वाली महिला जा चुकी थी। आस-पास तलाशा भी, लेकिन कोई खबर नहीं लगी। बाद में पीडि़त महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने यहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटैज खंगाले हैं।चेन की कीमत करीब ७० हजार रुपए बताई।