5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट में दर्जनों लोहे की बड़ी-बड़ी नुकीली कीलें देख चौंक गए डॉक्टर्स, बाहर निकाली तो लग गया ढेर

एक-एक कील पेट से बाहर निकाली तो कीलों का ढेर लग गया...
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Dinesh Saini

May 14, 2019

Iron Nails in Stomach

बूंदी।

बूंदी जिला अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन करते वक्त सर्जन उस समय चौंक गए, जब रोगी के पेट में दर्जनों लोहे की बड़ी-बड़ी नुकीली कीलें नजर आई। एक-एक कील पेट से बाहर निकाली तो कीलों का ढेर लग गया। वरिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी डॉ.अनिल सैनी ने बताया कि बालचंदपाड़ा निवासी भोलाशंकर माली (42) पेट दर्द व पेट में सूजन की शिकायत को लेकर आया था। एक्स-रे जांच करवाई, जांच में देखा तो कीलों का एक गुच्छा नजर आया। इसके बाद तत्काल रोगी का ऑपरेशन किया गया। उसके आमाशय से साढ़े छह सेंटीमीटर लम्बी 115 कीलें बाहर निकाली है। संभवतया देश का यह पहला मामला होगा, जिसमें इतनी लंबी और इतनी अधिक मात्रा में एक साथ इतनी मात्रा में कीलें किसी रोगी के पेट से बाहर निकली हो। डॉ.सैनी ने बताया कि रोगी मानसिक रूप से कमजोर है।

करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन में 115 कीलें, एक गोल छर्रा व एक तार बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद सीआर मशीन से जांच की गई। ऑपरेशन के दौरान डॉ.अमर शर्मा सहित पूरी चिकित्सा टीम साथ थी। चिकित्सक के अनुसार मरीज सर्जरी वार्ड में भर्ती है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी लंबी कील गले व अन्य किसी भी हिस्से में नहीं अटकी।

कैंसरग्रस्त पिता का बेटा दवा के लिए होता रहा परेशान, लगवाते रहे चक्कर
वहीं इधर सवाई मानसिंह अस्पताल में अपने कैंसरग्रस्त पिता का उपचार करवाने आए बेटे को कैंसर की दवा भामाशाह बीमा योजना के काउंटर से लेने के लिए एक से दूसरी जगह चक्कर लगवाया जाता रहा। जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र के निवासी नवलकिशोर शर्मा ने बताया कि उनके पिता को गुर्दे का कैंसर है। 9 मई की शाम को पिता को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कीमोथैरेपी के लिए दवा लिखी। इसकी कीमत निजी दुकानों पर 10 से 14 हजार रुपए तक बताई गई। इसके बाद मशक्कत कर भामाशाह बीमा योजना में पंजीकरण कराया। 10 मई को सायं 5 बजे भामाशाह बीमा कार्ड सक्रिय हुआ। 11 मई को भामाशाह बीमा काउंटर पर दवा की पर्ची दी तो तीन घंटे बाद आने को कहा गया। तीन घंटे बाद गए तो दवा नहीं होने की जानकारी दी गई। फिर अस्पताल अधीक्ष के कक्ष में बात की तो वहां से एक डॉक्टर का नाम बताया गया। पता चला कि डॉक्टर सोमवार को मिलेंगे।