5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूषित जलापूर्ति पर सभापति व सहायक अभियंता को सुनाई खरी खरी

-बूंदी के सदर बाजार में लगाया एक घंटे जाम, वार्ड २३ के बाशिंदों की पीड़ा
2 min read
Google source verification
dooshit jalaapoorti par sabhaapati va sahaayak abhiyanta ko sunaee kha

दूषित जलापूर्ति पर सभापति व सहायक अभियंता को सुनाई खरी खरी

बूंदी. बीतेे दस दिनों से घरों में आ रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर बूंदी के वार्ड २३ के बाशिंदों ने बुधवार सुबह सदर बाजार रोड में जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की, लेकिन लोग मौके पर सभापति व जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
लोगों ने बताया कि पिछले दस दिन से नलों में गंदा पानी आ रहा है। जिसे पीने को लोग मजबूर है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारी बार-बार टालमटोल कर रहे हैं। गंदा पानी पीने से घरों में लोग बीमार हो रहे हैं। जब सभापति व जेईएन मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें जमकर खरी- खरी सुनाई।


साब आप पीकर देखो
दूषित पानी की समस्या से परेशान लोगों ने गंदे पानी की बोतल सभापति व सहायक अभियंता को दिखाई, तो दोनों ने दूषित पानी आने की बात स्वीकारी। इस पर लोगों ने ेकहा साÓब आप पीकर देखो कैसा बदबूदार पानी पी रहे हैं।इस पर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ।
...तो सभापति पर फेंका पानी
गंदा व बदबूदार पानी पीने को मजबूर महिलाओं में गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने साथ लेकर आई पानी को सभापति के ऊपर फेंक दिया। इससे माहौल गर्मा गया।बाद में समझाइश से मामला शांत हुआ।


देखती रही पुलिस
घटना के दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बनकर देखते रहे। यहां महिलाओं ने सभापति पर गंदा पानी फेंक दिया, इस दौरान भी इन्हें रोकने वाला कोई नहीं दिखा।
'लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है।जाम लगा रहे लोगों ने गंदा पानी दिखाया है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को इसके समाधान करने के निर्देश दे दिए हैं। शहर में कई जगहों पर सीवरेज बिछाने का काम चल रहा है, ऐसे पाइल पाइन टूटने की वजह से ऐसा हो सकता है।
महावीर मोदी, सभापति, नगर परिषद, बूंदी