5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के लिए फैक्ट्री पर बन रहा था खाना, खाना परोसने वाले के साथ हुआ ऐसा कि दुनिया से चला गया

शहर के न्यू कॉलोनी निवासी २९ वर्षीय रोहिन भाटिया का शव सुबह बीसलपुर बांध के राजमहल से मिला।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 17, 2019

doston ke lie phaiktree par ban raha tha khaana, khaana parosane vaale

दोस्तों के लिए फैक्ट्री पर बन रहा था खाना, खाना परोसने वाले के साथ हुआ ऐसा कि दुनिया से चला गया

बूंदी. शहर के न्यू कॉलोनी निवासी २९ वर्षीय रोहिन भाटिया का शव सुबह बीसलपुर बांध के राजमहल से मिला। शव बूंदी पहुंचते ही न्यू कॉलोनी आवास पर परिजनों और परिचितों की रुलाई फूट पड़ी। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कॉलोनी में हर किसी की आंखें नम दिखी। रोहिन सोमवार को दोस्तों के साथ बीसलपुर पिकनिक मनाने गया था, तभी वह बांध की गहराई में चला गया। जानकारी के अनुसार बीते दो दिन से रोहिन राजमहल के गेस्ट हाऊस में रुका हुआ था। सोमवार को उसने नहाने से पहले अपनी फैक्ट्री में फोन करके दोस्तों के साथ बूंदी आकर खाना खाने की
बात कही।
अचानक शाम करीब ५.४५ पर रोहिन के पानी में लापता होने की सूचना बूंदी पहुंची। यहां परिजन व दोस्त राजमहल के लिए रवाना हुए। बांध में डूबने की सूचना दूनी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, रेसक्यू व ग्रामीणों ने पानी में जाकर ढूंढने का भरकस प्रयास किया, लेकिन मौसम बिगडऩे व पानी से उठती लहरों के बाद रेसक्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब ७ बजे एनडीआरएफ व ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसे सीधे बूंदी लेकर आए। यहां अंतिम संस्कार किया गया।
गहराई में चला गया था
रोहिन दोस्तों के साथ सोमवार को राजमहल के करीब शिलाबारी दह किनारे पिकनिक मना रहा था। सभी दोस्त बनास नदी किनारे नहाने का लुत्फ उठा रहे थे। तभी वह गहराई में चला गया। वह दलदल में
फंस गया।