4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#elections2018 : राह बनी नहीं, बना दिया स्वास्थ्य भवन

विधानसभा चुनाव करीब आते देख अधिकारियों में सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण और शिलान्यास की होड़ मच गई।
2 min read
Google source verification
#elections2018 : road is not made, health building

#elections2018 : राह बनी नहीं, बना दिया स्वास्थ्य भवन

बूंदी. विधानसभा चुनाव करीब आते देख अधिकारियों में सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण और शिलान्यास की होड़ मच गई। इस होड़ में अधिकारियों ने नियम कायदे ही ताक में रख दिए।
बूंदी जिला मुख्यालय पर डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से तैयार भवन तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं बना और अधिकारियों ने भवन का लोकार्पण करा लिया। अब भवन की तलाश और वहां तक पहुंचने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यह भवन मंडल वन कार्यालय परिसर के करीब बना है। स्वास्थ्य भवन तक पहुंचने के लिए फिलहाल कोई रास्ता ही नहीं है।

...तो यह होगी परेशानी
स्वास्थ्य भवन में पहुंचने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों को अभी वन भवन के मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। इससे वन भवन में आम लोगों का दखल बढ़ गया। आने वाले दिनों में वन भवन के चारदीवारी का निर्माण या तारबाड़ा किया गया तो स्वास्थ्य भवन तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं बनेगा। दो विभाग आमने-सामने होने की नौबत आ जाएगी।

दो साल से लटका रहा
भवन का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हो गया था और इसका निर्माण 2017 में पूरा हो गया। अब भवन का बुधवार को लोकार्पण भी करा लिया, लेकिन भवन के लिए मुख्य सडक़ से जोडऩे के लिए रास्ते का निर्माण नहीं हुआ। यहां जानकार सूत्रों ने बताया कि अभी तो भवन के लिए रास्ते का ही निर्धारण नहीं हुआ।

लोकार्पण से पहले कर लिया था शिफ्ट
जिस स्वास्थ्य भवन का लोकार्पण बुधवार को बूंदी विधायक और जिला कलक्टर ने किया है उसे तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कई दिनों पहले ही शिफ्ट कर लिया था। उन्होंने अपने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ इस भवन में बैठना शुरू कर दिया था।

सीएमएचओ के डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि स्वास्थ्य भवन का लोकार्पण हो गया। रास्ते का अभी निस्तारण नहीं हुआ। इसके लिए जिला कलक्टर और क्षेत्रीय विधायक को भी अगवत करा दिया।