5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अठारह साल बाद ज्येष्ठ अधिक मास से बिगड़ेगा त्योहारों का गणित

मार्च में ही होली, नवरात्र व हनुमान जयंती, अधिक मास : कुछ त्योहार पहले तो कुछ का लम्बा इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 21 Jan 2018, 12:17 AM IST

Festivals Mathematics will be worse for more than eighteen years

Festivals Mathematics will be worse for more than eighteen years

बूंदी. अठारह साल बाद वर्ष 2018 के नवसंवत 2075 में दो ज्येष्ठ होने से अधिक मास रहेगा। वहीं 15 मई से पहले हिंदू तीज पर्व 10 दिन पहले मनाए जाएंगे। इसके बाद 20 दिन का अंतर आएगा। ज्योतिषियों के अनुसार त्योहारों के बदलते इस गणित से कुछ त्योहार पहले और कुछ त्योहार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इन सबके बीच मार्च का महिना त्योहारों से भरा रहेगा। महिने की शुरुआत भी त्योहार से होगी और खत्म भी त्योहार से ही होगी।

Read More: Astrology_ सूर्य व पृथ्वी की गति में होने वाला परिवर्तन इस बार यह लाएगा यह संयोग... 2018 का नया विक्रम संवत 2075, 13 महीने का होगा...
ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि मार्च के महीने में 1 मार्च को होली, धुलंडी, शीतला सप्तमी, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती सहित मिलाकर पूरे महिने 9 पर्व आएंगे।इससे पूरा महीना ही त्योहारों में गुजरेगा। 16 मई से 13 जून तक रहेगा अधिकमास पहले अधिकमास साल 2001 और 2018 के बाद 2036 में पड़ेगा। 2018 में ज्येष्ठ मास अधिकमास होगा। इसलिए दो ज्येष्ठ के महिने रहेंगे। अधिकमास 16 मई से 13 जून तक रहेगा। इस अवधि में मांगलिक काम नहीं होंगे।

Read More: Astrology-ग्रहों की चाल, खास बनाएगी नया साल, दो होंगे चन्द्रग्रहण

मार्च में सबसे ज्यादा अवकाश
ज्योतिष के मुताबिक ऐसा बहुत कम होता है जब एक महिने में इतने त्योहार एक साथ आते हो। मार्च मेें ऐसा ही हो रहा है। इस बार मार्च में आने वाले त्योहार अधिकतर अप्रैल में आते हैं। छुट्टियों में चार रविवार और तीन अवकाश जिसमें 2 मार्च धुलंडी, 29 मार्च महावीर जयंती, 30 को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी। रामनवमी, महावीर जयंती जैसे त्योहार अमूमन अप्रेल में ही आते हंै जो इस बार मार्च में रहेंगे।

Read More : वर्ष 2018 में होगें 43 सावे , 26 जनवरी को बसंत पंचमी का अबूझ सावा 9 वर्ष बाद हनुमान जयंती मार्च माह में आएगी
हनुमान जयंती 31 मार्च को होगी। 9 वर्ष बाद ऐसा अवसर होगा जब हनुमान जयंती मार्च में होगी। इससे पहले 2008 में भी हनुमान जयंती 31 मार्च को थी।

कब कौनसा त्योहार
1 मार्च - होली
2 मार्च -धुलंडी
6 मार्च -रंगपंचंमी
8 मार्च -शीतला सप्तमी
18 मार्च - चैत्र नवरात्र की शुरुआत
19 मार्च - झूलेलाल जयंती
25 मार्च -रामनवमी
29 मार्च -महावीर जयंती
31 मार्च -हनुमान जयंती