19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में पांच जगह बनेगे मॉड्यूलर टॉयलेट-

मॉड्यूलर शौचालयों का इस्तेमाल करने पर नही देना होगा यूजर चार्ज-

2 min read
Google source verification
Five modular toilet-made in Bundi under Swachh Bharat Abhiyan

बूंदी.स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से कई स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में शहर में शौचालय का निर्माण कराया गया है। अब शहर की चुनिंदा जगहों पर मॉड्यूलर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। शहर में पांच जगह पर माड्यूलर शौचालय बनाया जाना है। इसमें पानी की भी व्यवस्था रहेगी।

Read More: तीस बरस बाद मिलेगा ऐसा मौका मंदिर मस्जिद दोनों में होगी इबादत...

यह शौचालय शहर के आजाद पार्क, बाइपास तिराहा, बहादूर सिंह सर्किल, मीरा गेट व नैनवा रोड़ जगह पर बनाया जाएगा। सभी शौचालय 16 सीटर है जिनमें आठ पुरुष व आठ महिलाओं के लिए है। सब कुछ पूरा होने के बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। शौचालय के रख रखाव और उसके संचालन के लिए परषिद की बुधवार को ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो गई।

Read More: मंगल ग्रह कर सकता है, रेती का संकट दूर... किस राशि के लिए कैसा होगा फल , जानने के लिए पढि़ए यह पूरी खबर...

टेंडर के माध्यम से चयनित संस्था शौचालय के मेंटनेंस का काम देखेगी।मॉड्यूलर शौचालय के उपयोग के एवज में फिलहाल लोगों को कोई यूजर चार्ज नही देना होगा। कनिष्ठ सहायक मुकेश परमार ने बताया कि बुधवार को ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया खुली। एजेंसी के चयन के बाद 50-50 लाख की लागत से मॉड्यूलर शौचालय 8-8सीटर का बनाया जाएगा। एक मॉड्यूलर शौचालय 50 लाख की लागत से तैयार होगा।

Read More: नवाचार: बेहतर नामांकन तो पंचायत बनाएगी उजियारी...

नगर परिषद सभापति महावीर मोदी ने बताया की स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पांच मॉड्यूलर शौचालय के संचालन की तैयारी की जा रही है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में इसे जनता के लिए समर्पित करेगें। प्रत्येक मॉड्यूलर टॉयलेट50लाखरूपए लागत आई है।स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से कई स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।