4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी
फूल सागर तालाब की पेटाकाश्त भूमि पर बन रही थी होटल, पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में किया ध्वस्त
Play video

फूल सागर तालाब की पेटाकाश्त भूमि पर बन रही थी होटल, पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में किया ध्वस्त

ग्राम पंचायत तालाब गांव के फूल सागर के निकट पेटा काश्त भूमि पर अवैध रूप से करवाए जा रहे होटल निर्माण को बुधवार अल सुबह प्रशासन ने पुलिस की मदद से ध्वस्त कर दिया।
Google source verification

तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की मिली थी शिकायत
हिंडोली.बसोली. ग्राम पंचायत तालाब गांव के फूल सागर के निकट पेटा काश्त भूमि पर अवैध रूप से करवाए जा रहे होटल निर्माण को बुधवार अल सुबह प्रशासन ने पुलिस की मदद से ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का लावजमा मौके पर पहुंचा। वहीं अतिक्रमण दस्ते नेे पास में ही एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए कमरे को भी तोडऩे की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से बूंदी के दो युवकों की ओर से फूल सागर के निकट सिवायचक भूमि पर होटल का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसमें स्विमिंगपुल, झोपडिय़ां, चारदीवारी का निर्माण करवा जा रहा था। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने तहसील प्रशासन को की थी। तहसीलदार भावना सिंह की ओर से अतिक्रमण बेदखल करने के आदेश दिए गए। इस पर बुधवार सुबह उपखंड अधिकारी रघुनाथ खटीक, पुलिस उपाधीक्षक गोविंद सिंह, तहसीलदार भावना सिंह, नायब तहसीलदार केसरी सिंह, दबलाना थाना प्रभारी सतवीर, हिंडोली थाना प्रभारी, बूंदी कोतवाली प्रभारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां जेसीबी मशीन से सुबह 6 बजे ही निर्माणधीन भवन को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं पास में ही पेटाकाश्त भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए कमरे को भी तहसील प्रशासन के निर्देश पर ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।


मिलीभगत से हो रहा अतिक्रमण
सूत्रों के अनुसार फूल सागर, तालाब गांव व सथूर के निकट सिवायचक भूमि पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखे हैं। एनएच-५२ के किनारे पर भी कई लोग बेधड़क अतिक्रमण कर रहे हैं। यह सब कुछ प्रशासन की नजरों में हैं। इसके बाद भी इन अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार व प्रशासन अतिक्रमियों के निर्माण ध्वस्त कर स्वयं भूमि पर कब्जा नहीं कर रहा है। ऐसे में अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद है।


नहीं तोडऩे दिया किसान का मकान
प्रशासन ने जिस स्थान पर होटल निर्माण ध्वस्त किया। उससे कुछ दूरी पर ही कजोड़ गुर्जर का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक मकान बना हुआ था। जिसे भी प्रशासन तोडऩे पर आमादा हो रहा था। ऐसे में सतीश गुर्जर, ब्लॉक महामंत्री इदरीश, तालाब गांव सरपंच हनीफ भाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन के सामने गरीब किसान की बात रखी। ऐसे में उन्होंने प्रशासन को किसान का मकान नहीं तोडऩे दिया।


हटाया अतिक्रमण
पेटाकाश्त पर कुछ लोगों ने निर्माण कार्य करवाया था। जिसकी सूचना तहसील प्रशासन को मिली थी। तहसील प्रशासन ने धारा 91 के तहत कार्रवाई करते हुए बेदखली के आदेश दिए। जिस पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
रघुनाथ खटीक, उपखंड अधिकारी हिण्डोली