5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फन-डे: अभी तो पिकनिक शुरू हुई है

बारिश का सुहावना मौसम उस पर छुट्टी का दिन मानों लोगों के लिए खुशियां लेकर आया। सुबह से ही लोगों के कदम पिकनिक स्पॉट की ओर चल पड़े।
2 min read
Google source verification
Fun Day: The picnic has just started

फन-डे: अभी तो पिकनिक शुरू हुई है

बूंदी. बारिश का सुहावना मौसम उस पर छुट्टी का दिन मानों लोगों के लिए खुशियां लेकर आया। सुबह से ही लोगों के कदम पिकनिक स्पॉट की ओर चल पड़े। कोई दोस्तों के साथ कोई अपने परिवार के साथ संडे को फन-डे बनाने पहुंचा। किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र मिनी गोवा कहे जाने वाले बरधा डेम और रामेश्वर जल प्रपात रहे।

दोनों ही जगहों पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। झरनों और लहरों की मस्ती के साथ युवा सेल्फी लेते नजर आए। पानी में छप-छपाक तो कोई छलांगे मारता दिखा। मानसून की शुरुआत के साथ असली मायने में रविवार को बारिश का मौसम बना।

झमाझम बारिश के बीच पिकनिक की मस्ती दोगुनी हो गई। बूंदी जिले के अलावा यहां राजस्थान भर से लोग जुटे। इसके अलावा भीमलत, तलवास क्षेत्र के झरने का भी लुत्फ उठाया। पिकनिक स्पॉट में शुमार इन स्थलों पर अब अगस्त तक रौनक बिखेरगी।

पकौड़ी और भुट्टों का उठाया लुत्फ
बारिश में भुट्टों का स्वाद कुछ अलग ही होता है। तालेड़ा बायपास पर लगे ठेलो पर महिलाएं गर्मागर्म भुट्टे बेचते नजर आती है। यहां से निकलने वाले वाहनों की रफ्तार भुट्टों को देख रुक जाती है। पिकनिक मनाने आए लोगों का जमावड़ा यहां देखा जा सकता है।

शहर में रविवार शाम चार बजे के बाद आधे घंटे बरसात हुई। मध्यम दर्जे की बरसात होने से सडक़ों पर पानी बह निकला। इससे पहले शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम सुहावना बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान ३१ व न्यूनतम २५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाखेरी. कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बादल मेहरबान रहे। जिससे वातावरण में ठंडक रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से ही हल्की बरसात शुरू हो गईथी। बाद में सडक़ों पर पानी बह निकला।

रोटेदा. कस्बे में लगातार तीन दिनों से हो रही बरसात ने आमजन को परेशान कर दिया। शनिवार शाम करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हुई।
बाद में हल्की बरसात के रूप में देर तक जारी रही। जिससे सडक़ों पर पानी बह निकला। वहीं आमजन को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली। रविवार को भी सुबह से बरसात का दौर जारी रहा। जो दिनभर तेज व मध्यम गति से बरसती रही।