5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजे बाजे से निकले सेन महाराज तो विदेशियों के भी थिरके कदम

सकल सेन समाज विकास समिति की ओर से बुधवार को अराध्य संत सेन महाराज की 719 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 01, 2019

gaaje baaje se nikale sen mahaaraaj to videshiyon ke bhee thirake kada

गाजे बाजे से निकले सेन महाराज तो विदेशियों के भी थिरके कदम

-सेन महाराज की 719वीं जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
बूंदी. सकल सेन समाज विकास समिति की ओर से बुधवार को अराध्य संत सेन महाराज की 719 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। दोपहर बाद शहर के कागजी देवरा स्थित जगमोहन मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। जिसमें समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियां शामिल थीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कागदी देवरा स्थित मंदिर में सम्पन्न हुई। जहां समाज बधुओं ने आरती उतारी। शोभायात्रा के प्रारंभ में हाथों में घुड़सवार ध्वज लेकर चल रहे थे। पीछे डीजे पर भजनों पर युवक-युवतियोंं के साथ विदेशी सैलानी भी नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा में एक सुसज्जित बग्गी में भगवान सेन महाराज की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर व शीतल पेयजल पिलाकर स्वागत किया गया।
12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
शहर के जैतसागर रोड स्थित निजी रिसोर्ट में पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें १२ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील गहलोत थे। समाज के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान अशोक सेन, बंशीलाल सेन, बद्रीलाल सेन, गणेश मारु, राजेंद्र सेन, उमेश सेन, महावीर, हिमांशु, विजय नारायण आदि मौजूद थे।