5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुर्जर नेता कर्नल बैंसला ने ये क्यों कहा…यह हमारी दुखती रग है

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने नैनवां में फिर हुंकार भरी। यहां कहा कि सरकार में बैठे गुर्जर नेता हमारा साथ
2 min read
Google source verification
gurjar neta karnal bainsala ne ye kyon kaha...yah hamaaree dukhatee r

गुर्जर नेता कर्नल बैंसला ने ये क्यों कहा...यह हमारी दुखती रग है

बूंदी.गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने नैनवां में फिर हुंकार भरी। यहां कहा कि सरकार में बैठे गुर्जर नेता हमारा साथ नहीं देते।कर्नल ने कहा कि यही गुर्जरों की दुखती रग है।उन्होंने स्वीकारा कि दोनों ही पार्टियों में हमारे समाज के एमएलए, मंत्री शुरू से साथ रहते तो यह दिन देखने को नहीं मिलता। यह विडम्बना रही कि गुर्जर बाहुल्य सीट से टिकट लेकर जीतने के बाद वह समाज के साथ नहीं रहते। उन्होंने कहा कि 20 दिन का अल्टीमेटम दिया था जो 5 फरवरी को पूरा हो जाएगा। गुर्जरों को 5 फीसदी आरक्षण व बैकलॉग को लागू नहीं किया तो आर-पार की लड़ाई छेड़ देंगे। इस लड़ाई के लिए गुर्जरों को पीले चावल देने आया हूं, वे कफन बांधकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि अबके आंदोलन शुरू हुआ तो चि_ी-पत्री से नहीं मानेंगे। रेल की पटरियां और हाई-वे पर बैठे तो आरक्षण लेकर ही उठेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि सरकार गुर्जरों को कमजोर नहीं आंके। पूर्व मुख्यमंत्री की गौरवयात्रा को जाखोलास के पास हमने रोक दिया था। कांग्रेस की करोली में महारैली के दौरान पीसीसी सचिव से हमने पूछा था कि आपकों वोट क्यों दें? तब उन्होंने गुर्जरों को पांच फीसदी आरक्षण का वादा किया था।

जजावर. कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित बालाजी के मंदिर में आयोजित सभा में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि 14 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।उसका अंत अब आने वाला है। उन्होंने कहा समाज के लोगों का आह्वान किया मैने तो कफन बांध लिया, अब आपकी जिम्मेदारी है। सभी इस संघर्ष में पूरा सहयोग करें।
नैनवां में आयोजित महापंचायत में अधिक संख्या में शामिल हों ताकि सरकार को गुर्जरों की शक्ति मालूम हो। समिति के शैलेंद्र नेभी एकजुटता पर जोर दिया।सभा में बैंसला ने रोनिजा निवासी रामदेव गुर्जर की पत्नी घीसी बाई से भेंट की। उन्होंने कहा कि रामदेव का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दौरान प्रवक्ता श्रीराम, उपाध्यक्ष भूरा भगत, महामंत्री शैलेंद्र, गुर्जर उत्थान समिति तहसील अध्यक्ष सोजी लाल आदि मौजूद थे।
बैंसला ने बामनगांव में समाज की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने एक फरवरी को नैनवां में होने वाली महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण पोसवाल, गुर्जर उत्थान समिति के तहसील अध्यक्ष शोजीलाल चेची, पार्षद हेमराज गुर्जर, मियाराम फौजी
साथ थे।