5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से हो गया था लापता फिर मिला ऐसे हाल में…

देई थाना क्षेत्र के बांसी कस्बे में सोमवार शाम से लापता ग्रामीण 50 वर्षीय महेश कुमार शर्मा का शव मंगलवार शाम को एक कुएं में पड़ा मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 28 Jan 2020, 9:55 PM IST

घर से हो गया था लापता फिर मिला ऐसे हाल में...

घर से हो गया था लापता फिर मिला ऐसे हाल में...

नैनवां/बांसी. देई थाना क्षेत्र के बांसी कस्बे में सोमवार शाम से लापता ग्रामीण 50 वर्षीय महेश कुमार शर्मा का शव मंगलवार शाम को एक कुएं में पड़ा मिला। मृतक बांसी व सादेड़ा के ग्राम डाकघरों में डाकिया (बीपीएम) था। शव मिलने की सूचना पर देई थाने से हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाला। फिर नैनवां सामुदायिक चिकित्सालय लेकर आए। परिजनों द्वारा मृतक के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताने पर नैनवां थानाधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी चिकित्सालय पहुंचे। परिजनों की मांग पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण पानी में डूबना माना है।
भाई ने कहा सिर पर थी चोट
बड़े भाई ब्रह्मानन्द शर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई महेश दिन में डाक का काम निपटाने के बाद की बांसी के मेन बाजार में उसके बेटे की चाय की दुकान बैठता था। सोमवार शाम साढ़े 6 बजे वह दुकान बंद कर बाइक लेकर निकला था। उसके बाद लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। मंगलवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों को बांसी कस्बे के पास उसकी बाइक खड़ी नजर आई। आसपास तलाश किया तो मालियोंं के कुएं में उसका शव नजर आया। महेश के सिर व ललाट पर चोट थी। ऐसे में भाई के साथ कोई अनहोनी होने की संंभावना है। इसलिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए।