
यहां ऐसे मची अफरा तफरी की हर कोई इस ओर दौड़ पड़ा, जानिए क्या है माजरा .....
नोताड़ा. क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा के खेतोंं मे शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास बिजली का तार टूटने से नालाईयों में आग लग गई। आग लग जाने से आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बचाने को लेकर किसानों में अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार खेत से निकल रही विद्युत लाइन के तार पर गिलहरी चिपकने से अचानक बिजली का तार टूट गया। ऐसे में खेत की नोलाइयो में आग लग गई। ऐसे में आसपास करीब सौ बीघा खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी यह मंजर देखकर ग्रामीणों मे अफरातफरी मच गई। वार्ड पंच लक्ष्मण मीणा ने विधुत विभाग में फोन कर लाइट बन्ध करवाई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरो से भी हंकाई करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में देहीखेड़ा थाना पुलिस व काप्रेन से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
तो जल जाती गेहूं की फसल
ग्रामीणों ने बताया कि अच्छा हुआ तार पोल से टूटकर नोलाइयो के खेत में गिरा नही तो पास के खेत में गिरता तो गेहूं कि फसल जल जाती। वही जिस खेत में आग लगी है उसके आसपास के खेत बाबूलाल मीणा के 10 बीघा, केसरी लाल मीणा के छह बीघा, मोहन सिंह के छह बीघा व राजेन्द्र चौपदार के 10 बीघा गेहूं की फसल तैयार हो चुकी थी। जो कि आग लगने से बच गई।
Updated on:
20 Apr 2019 12:22 pm
Published on:
20 Apr 2019 12:22 pm
