1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट की बल्लेबाजी के कायल हुए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तो वेस्टइंडीज की गेंदबाजी को बताया क्लब स्तरीय

सौरव गांगुली ने जहां विराट कोहली की जमकर तारीफ की वहीं उन्होंने वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी को क्लब स्तरीय बता डाला। सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट रन बनाने का कोई मौका नहीं चूकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली भी विराट के कायल हो चुके हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जहां विराट कोहली की जमकर तारीफ की वहीं उन्होंने वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी को क्लब स्तरीय बता डाला।

उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में विराट रन बनाने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी किसी क्लब टीम जैसी है। मुझे हैरानी है कि रहाणे, शिखर और पुजारा वेस्टइंडीज जाकर भी स्पिनर को अपनी विकेट आसानी से दे बैठे। उन्हें भी काफी निराशा होगी।

प्रो कबड्डी लीग: पायरेट्स को धोकर पिंक पैंथर्स सेमीफाइनल में



फॉर्म में हैं विराट

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने कहा है कि विराट ने इस टेस्ट में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, बड़ी बात नहीं होगी की अगर वो इस सीरीज में 700-800 या फिर उससे भी ज्यादा रन बना डालें। वो जबरदस्त फॉर्म में हैं। जिस शानदार तरीके से विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज किया है उससे मेजबान टीम के ड्रेसिंग रूम में खलबली मच गई।

Ind Vs WI: कोहली के पहले दोहरे शतक ने बना दिए भारतीय क्रिकेट इतिहास के ये रिकॉर्ड



Story Loader