7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs MI: हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद कैसी होगी MI की टीम, जानें कौन ला सकता है मैच में बड़ा इम्पैक्ट! देखें Playing 11

RR vs MI Playing 11: IPL 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला। क्या राजस्थान के खिलाफ आग उगलने वाला सूर्यकुमार यादव का बल्ला दिलाएगा मुंबई को जीत? जानें हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद कैसी होगी प्लेइंग 11।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 07, 2026

IPL 2026, RR vs MI Playing 11: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी है, जो बीमारी की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। अगर राजस्थान और मुंबई के हेड-टू-हेड के आंकड़े देखे तो कुल 31 मुकाबलों में से मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 14 जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला। RR vs MI का मुकाबला कांटे का होने की पूरी उम्मीद है।

RR के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का रुख

आईपीएल के आंकड़े गवाही देते हैं कि सूर्या को राजस्थान के खिलाफ रन बनाना बहुत पसंद है। सूर्या का रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने RR के खिलाफ 15 मैचों में 42.66 की औसत से 512 रन बनाए हैं। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 147.12 का रहता है, जो गेंदबाजों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। अबू धाबी में खेली गई नाबाद 79 रनों की पारी सूर्या का राजस्थान के खिलाफ बेस्ट स्कोर है। पिछले साल भी उन्होंने जयपुर में 23 गेंदों में 48 रन ठोक दिए थे।

कौन से खिलाड़ी ला सकते हैं मैच में Impact?

  • रवि बिश्नोई (RR): पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 4 विकेट लेकर बिश्नोई ने तहलका मचा दिया था। वे पर्पल कैप होल्डर भी हैं और MI के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं।
  • जसप्रीत बुमराह (MI): मुंबई की गेंदबाजी की कमान बुमराह के हाथ में होगी, जो डेथ ओवर्स में मैच पलट सकते हैं।
  • रियान पराग (RR): कप्तान के तौर पर रियान अपने होम ग्राउंड (गुवाहाटी) पर जलवा बिखेरना चाहेंगे।
  • रोहित शर्मा (MI): ओपनिंग में रोहित की आक्रामक शुरुआत मुंबई की जीत की नींव रख सकती है।

दोनों टीमों की संभावित Playing 11 (Probable XI)

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (C), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे।

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (C), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।

पॉइंट्स टेबल का हाल

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है । पंजाब किंग्स टॉप पर और आरसीबी दूसरे नंबर पर काबिज है। ऑरेंज कैप दिल्ली के समीर रिजवी के पास है।