6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD का येलो अलर्ट जारी, बूंदी और भीलवाड़ा जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना

IMD Issued Alert: मौसम विभाग ने अगले 60 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बूंदी और भीलवाड़ा कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Oct 2024, 12:45 PM IST

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी की दस्तक हो गई है। वहीं मानसून के बाद कई जिलों में मेघ भी रुक-रूककर बरस रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 60 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बूंदी और भीलवाड़ा कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन राजस्थान के कई जिलों में बारिश का मौसम बना रहेगा।

फसल में 70% तक नुकसान


आकोदा क्षेत्र में रविवार को अलसुबह से लगभग एक घंटा रिमझिम बरसात हुई, जिससे धान की फसल आड़ी पड़ गई तथा कटने वाली पक्की फसल में पानी भर गया। बरसात से आड़ी पड़ी फसल व भीगने वाली फसल में 70% तक नुकसान होने कि संभावना है।

चम्बल नदी उफान पर आई, घाट डूबे


चम्बल नदी में कोटा बैराज से जल प्रवाह करने के बाद रविवार शाम पांच बजे से ही पानी की आवक तेज हो गई। देखते ही देखते पानी तेजी से बढ़ने लगा। केशव घाट, नाव घाट पानी में डूबते गए। भैरव घाट का चबूतरा पानी में डूब गया। पानी निरन्तर बढ़ता जा रहा है। शाम छह बजे तक पानी कार्तिक मेला परिसर में पहुंच गया। चम्बल नदी किनारे नर्मदेश्वर महादेव व गणेशजी की धर्मशाला में पानी भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंच गया। जिस समय पानी बढ़ रहा था उस समय चुनरी उत्सव चल रहा था। चम्बल में डेढ़ दर्जन नावों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भरे हुए थे। एक दर्जन नावों में लोग रंगपुर में फंसी हुई है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Update: मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश क्यों? जानें-3 दिन कैसा रहेगा मौसम