
पेयजल संकट
हिण्डोली.अप्रैल माह में गर्मी के तीखे तेवर के चलते भूजल स्तर गहरा जाने से कस्बे के उपभोक्ताओं को पीने के पानी की समस्या आने लगी है। ऐसे में यहां के उपभोक्ताओं मेज नदी पेयजल योजना से हिण्डोली पंप तक चंबल पेयजल की बड़ी पाइप लाइन से कनेक्शन जोडऩे की मांग उठने लगी हैं।
जानकारी अनुसार दो दशक से कस्बे व आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को मेज नदी पेयजल योजना से पीने का पानी मिल रहा है,लेकिन गर्मी के मौसम में भूजल स्तर गहरा जाने से समस्याएं बढ़ रही है। मेजनदी पेयजल योजना में करीब 8 टयुबवैल लगे हैं, जिनमें से चार टयुबवैल अपडेट है,लेकिन मेज नदी से हिण्डोली तक पाइप लाइन छोटी होने के कारण उसमें मात्र दो टयुबवैलो का ही पानी आता है। ऐसे में टंकियां भरने में काफी विलंब हो जाता है। गत वर्ष भीषण गर्मी में गंभीर पेयजल संकट को देखते हुए जलदाय विभाग प्रोजेक्ट के अधिकारियों से मेज नदी से हिण्डोली तक चंबल परियोजना की पाइपलाइन बिछाकर उसमें से जलापूर्ति करनी थी। ऐसे में तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रोजेक्ट द्वारा के प्रयासों से पाइपलाइन तो बिछा दी, लेकिन बारिश होने के कारण कुछ कार्य बीच में रोक दिया था। अब गर्मी के मौसम में लोगों के समक्ष परेशानी आने लगी है। ऐसे में पाइप लाइन का अधूरा कार्य जल्द पूरा करने पर ही यहां के लोगों को गर्मी इसमें पेयजल से निजात मिल सकेगी।
जलदाय विभाग प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता का कहना है कि मेज नदी पेयजल योजना की पाइपलाइन हिण्डोली बायपास तक बिछा दी गई है,लेकिन एक जगह पर पेट्रोल पंप संचालक पाइप लाइन बिछाने में व्यवधान पैदा कर रहा,जिससे काम पूरा होने में समस्या आ रही है।
अधिकारियों ने कहा कि यहां से पाइपलाइन बिछते ही सीधे पंप हाउस में मिला दी जाएगी। ताकि मेज नदी से एक साथ चार से अधिक बोङ्क्षरग चालू किए जा सकते हैं ।एवं पानी की आपूर्ति बढऩे से टंकियों में जल्द पानी भरेगा एवं लोगों को राहत मिलेगी।
भीषण गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए जलदाय विभाग प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता से मेज नदी से हिण्डोली तक बिछाई गई पाइपलाइन को चालू करने के लिए कहा है। किसी प्रकार की आ रही समस्या को प्रशासन की मदद से दूर करवाया जाएगा। कस्बे को लोगों को निरंतर जलापूर्ति के प्रयास जारी रहेंगे।
प्रभु लाल सैनी ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष।
सोमवार को संवेदक, अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया जाएगा।जहां पर पाइप लाइन बिछने से शेष है। वहां पर खुदाई कर पंप हाउस तक पहुंचाई जाएगी। किसी प्रकार का व्यवधान पैदा हुआ तो पुलिस प्रशासन की मदद ली जाएगी।
जया आदित्य ,सहायक अभियंता जलदाय विभाग प्रोजेक्ट।
Updated on:
14 Apr 2025 12:15 pm
Published on:
14 Apr 2025 12:15 pm
