5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलदाय विभाग के अभियंता पहुंचे टीम के साथ, लिए पानी के नमूने

क्षेत्र के बांसी गांव में लम्बे समय से चल रही पीने के पानी की किल्लत व ग्रामीणों को मिल रहे खारे पानी की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता टीम के साथ यहां पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 21, 2019

jaladaay vibhaag ke abhiyanta pahunche teem ke saath, lie paanee ke na

जलदाय विभाग के अभियंता पहुंचे टीम के साथ, लिए पानी के नमूने

जलदाय विभाग के अभियंता पहुंचे टीम के साथ, लिए पानी के नमूने नलकूपों में आ रहा खारा पानी
भंडोड़ा. क्षेत्र के बांसी गांव में लम्बे समय से चल रही पीने के पानी की किल्लत व ग्रामीणों को मिल रहे खारे पानी की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने जिन नलकूपों में खारे पानी की समस्या थी उनके पानी के नमूने लिए।
जानकारी के अनुसार कस्बे में जलदाय विभाग की ओर से प्रत्येक मोहल्ले में पाइपलाइन से घर-घर नलों से पानी उपलब्ध करवा रखा था। गर्मी की शुरुआत से पहले ही विभाग के कुछ नलकूपों में पानी रीत गया। तब विभाग ने कुछ नलकूप निजी किराए से लिए तो उनमें पानी खारा मिला।
इस समस्या से ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अभियंताओं को अवगत करवाया।
जिस पर अधिशासी अभियंता दीपक कुमार झा, सहायक अभियंता पितांबर मीणा, नैनवां कनिष्ठ अभियंता आदि कस्बे में पहुंचे।