5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयकारों के साथ निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा

तालेड़ा कस्बे में गुरुवार को मेघवाल समाज की ओर से जयकारों के साथ बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई।
2 min read
Google source verification
jayakaaron ke saath nikalee baaba raamadev kee shobhaayaatra

जयकारों के साथ निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा

हैरतअंगेज करतबों ने किया रोमांचित
तालेड़ा. तालेड़ा कस्बे में गुरुवार को मेघवाल समाज की ओर से जयकारों के साथ बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। बाबा रामदेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महाआरती हुई। इसके बाद तालेड़ा सरपंच हेतराम चांदना ने शोभायात्रा की शुरुआत की। यात्रा में केशवरायपाटन बक्शपुरा व कापरेन के अखाड़े बाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए पाटन तिराहा पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन तालेड़ा सहकारी समिति अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर द्वारा किया गया। उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां लोगों को आकर्षित करती रही। शोभायात्रा में मेघवाल समाज के तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष घासीलाल मेघवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, संरक्षक बजरंग लाल मेघवंशी, कोषाध्यक्ष रामलाल मेघवाल, उप सरपंच सुरेश मेघवाल सहित कईलोग मौजूद थे।
देशभक्ति गीतों पर छा गए छात्र
तालेड़ा. तालेड़ा तेजाजी मेले में बुधवार रात को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने जोरदार प्रस्तुतियां दी। गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मोहनलाल वर्मा व तालेड़ा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.पी.सी मालव ने की। संगीत अध्यापक हरिशंकर भारती ने संगीत की प्रस्तुतियां दी। कस्बे के विभिन्न निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी संगीत, फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मेला संयोजक हेतराम चांदना, कोषाध्यक्ष जुगल शर्मा, नवीन जोहरी, हरीश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान मेला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने धन्यवाद दिया। उधर गुरुवार को थानक पर अलगोजा वादक, गायक कलाकारों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मेला समिति की ओर से नवाजा गया। इस दौरान मेला समिति के संरक्षक रामकिशन गुर्जर सहित कईलोग मौजूद थे।
छात्रासंघ अध्यक्ष का किया सम्मान
डाबी. धनेश्वर में जेडीबी कॉलेज कोटा साइंस की नवनिर्वाचित छात्रासंघ अध्यक्ष का बुधवार रात को सम्मान किया। पुखराज पारेता ने बताया कि मनोज पारेता, श्यामसुंदर मेवाड़ा के सहयोग से छात्रासंघ अध्यक्ष टीना सुवालका का सम्मान समारोह बालाजी के यहां हुआ। मुख्य अतिथि तालेड़ा प्रधान मोहन लाल गुर्जर थे। विशिष्ट अतिथि सूरजमल सुवालका, राधेश्याम पारेता, लालचंद पारेता रहे।