4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर रहा था फसल कटाई और छू लिया मौत ने

शहर के करीब स्थित माटूंदा कस्बे में शुक्रवार को एक खेत में करंट से २१ वर्षीय कम्बाइन मशीन चला रहे युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 26, 2019

kar raha tha phasal kataee aur chhoo liya maut ne

कर रहा था फसल कटाई और छू लिया मौत ने

बूंदी. शहर के करीब स्थित माटूंदा कस्बे में शुक्रवार को एक खेत में करंट से २१ वर्षीय कम्बाइन मशीन चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे हुए युवक को बूंदी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माटूंदा के एक खेत में पंजाब के रहने वाले दो जने गेहूं काटने वाली कम्बाइन मशीन चला रहे थे। गेहंू काटने का काम पूरा होने के बाद जैसे ही मशीन को पीछे लिया तो वह खेत के ऊपर से निकल रहे बिजली के तारों को छू गई। मशीन में सवार माटूंदा निवासी २१ वर्षीय गगन दीप बुरी तरह से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान नीचे खड़े रोशन सिंह (३५) ने भी मशीन को छू लिया। जिससे वह झुलस गया और दूर जा गिरा।
अचानक हुए हादसे के बाद आस-पास के लोग एकत्र हुए और झुलसे हुए रोशन को बूंदी जिला अस्पताल लेकर आए, जहां भर्ती कराया गया। बाद में लाइन बंद कराकर गगन को नीचे उतारा। उसे जिला चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।