5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलों में खूब दिखाया दम, सज-धजकर आए बच्चे

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को यहां मुमियां नोहरे में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 09, 2018

khelon mein khoob dikhaaya dam, saj-dhajakar aae bachche

खेलों में खूब दिखाया दम, सज-धजकर आए बच्चे

- अग्रसेन जयंती महोत्सव पर हुई प्रतियोगिता
बूंदी. अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को यहां मुमियां नोहरे में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें समाज के बालक -बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
मंडल सहसंचालक वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बॉलिंग प्रतियोगिता में दक्ष अग्रवाल प्रथम, देवीक गर्ग व आयुष गर्ग द्वितीय, मेंढक दौड़ में आदित्य गर्ग प्रथम, कृष्ण मोहन गोयल द्वितीय, ट्राई साइकिल रेस (जूनियर वर्ग) में आयांश गर्ग प्रथम, अर्ष गर्ग द्वितीय, सीनियर वर्ग में दृश्य अग्रवाल प्रथम व देविक गर्ग द्वितीय रहे। इसी तरह पेपर डांस (जूनियर वर्ग) में रोशनी गोयल, रिद्धी अग्रवाल प्रथम, प्रिंसी अग्रवाल व मणि जिंदल द्वितीय, सीनियर वर्ग में सोम्या गर्ग व कनिका मंगल प्रथम, चिराग गर्ग व प्रदीप गर्ग द्वितीय रहे।
महिलाओं में यह रही विजेता
महिला मंडल सचिव निरोज जैन ने बताया कि महिलाओं की पेपर डांस प्रतियोगिता में मंजू जिंदल व हेमा अग्रवाल प्रथम, सोनल गर्ग व इंदु गर्ग द्वितीय, फूलों के गहने सजाओ में मंजू जिंदल प्रथम, हेमा अग्रवाल द्वितीय एवं मेहंदी प्रतियोगिता में बबीता गोयल प्रथम व नेहा गोयल द्वितीय रही। मंडल अध्यक्ष अमन जिंदल ने आभार जताया।
आज निकलेगी शोभायात्रा
अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा बुधवार दोपहर २ बजे चेनरायजी का कटला स्थित चारभुजा मंदिर से निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिलोर रोड स्थित अग्रसेन सेवा सदन पहुंचेगी। जहां अग्रसेन महोत्सव के तहत आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगेे।