5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में घुसकर महिला-पुरुष पर प्राण घातक हमला

तालेड़ा थाना क्षेत्र के जलोदी के पास शुक्रवार को एक खेत में घुसे गांव के कुछ लोगों ने एक परिवार पर प्राण घातक हमला कर दिया।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 29, 2018

khet mein ghusakar mahila-purush par praan ghaatak hamala

खेत में घुसकर महिला-पुरुष पर प्राण घातक हमला

तालेड़ा. तालेड़ा थाना क्षेत्र के जलोदी के पास शुक्रवार को एक खेत में घुसे गांव के कुछ लोगों ने एक परिवार पर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में एक पुरुष व दो महिलाएं लहुलूहान हो गए। गंभीर हालत में उन्हें तालेड़ा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि जलोदी के माळ में जमीतपुरा निवासी भरतराज रैगर, उसकी पत्नी सुगना बाई व मां सीता बाई खेत पर काम कर रहे थे। उसी समय मुकेश गुर्जर की भैंसे उनके खेत में घुस गई। भैंसों को खेत से बाहर निकालने लगे तो जलोदी निवासी मुकेश गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ आया। उसने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भागने लगे तो रास्ते में रोककर भी लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान पास के खेत पर काम कर रहे कमरुद्दीन ने चीखें सुनी तो वो दौड़कर बीच बचाव करने आया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


टायर फटने से गंभीर घायल युवक कोटा रैफर
कापरेन. आजंदा गांव में शुक्रवार सुबह थ्रेसर के टायर का पंक्चर बनाकर वापस लगाने के दौरान टायर फट गया। जिससे पंक्चर बना रहा आजंदा निवासी युवक कमलेश राठौड़ (३०) गंभीर घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने कापरेन अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमलेश थ्रेसर की स्टेपनी का पंक्चर बनाकर उसे वापस लगा रहा था। तभी टायर फट गया, जिससे उसके गहरी चोट लग गई।

पेड़ पर देखा भालू, तो दहशत में आए ग्रामीण
डाबी. डोरा से जलोती मार्ग पर एक पेड़ पर शुक्रवार को भालू नजर आने से लोगों में दहशत पैदा हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई।
ग्रामीण पप्पू भाट व सोनू भाट ने बताया कि भालू बीते दो दिनों से गांव के आसपास भटक रहा है। जिसके कारण लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे। दोपहर को भालू एक पेड़ पर जा बैठा। वहीं लक्ष्मीपुरा नाका प्रभारी रूपाराम चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर 9 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। भालू पेड़ के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठा हुआ है। उस पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। शनिवार को भालू को पकडऩे के लिए टीम आएगी। यहां आस-पास शाम से पहले ही सन्नाटा पसर गया।