
बूंदी/नैनवां।
एसबीसी को पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर गुर्जर समाज आठ फरवरी से आरपार की लड़ाई शुरू करेगा। आन्दोलन की शुरुआत सवाई माधोपुर जिले के मलारना स्टेशन से होगी। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने शुक्रवार को नैनवां में आयोजित गुर्जर महापंचायत में इसकी घोषणा की।
गुर्जर महापंचायत में कर्नल बैंसला ने की घोषणा
महापंचायत में बैंसला ने साफ शब्दों में कहा कि जब सवर्ण समाज को दस प्रतिशत आरक्षण देने में कानून आड़े नहीं आया तो फिर एसबीसी के लिए हम आन्दोलन क्यों नहीं करें। आरक्षण हमारा हक है, इस हक के लिए रेल रोकेंगे और सडक़ें जाम करेंगे। इससे जनता को कोई परेशानी आएगी तो उसकी जिम्मेदार सरकार की होगी।
आप मेरे हाथ मजबूत करो मैं तुम्हे आरक्षण दिलाकर रहूंगा
सरकार के पास आठ फरवरी तक का समय है। आठ फरवरी तक पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया तो उस दिन मलारना स्टेशन पर होने वाली महापंचायत आन्दोलन में बदल जाएगी। बैंसला ने कहा कि आप मेरे हाथ मजबूत करो मैं तुम्हे आरक्षण दिलाकर रहूंगा। समाज के नौजवानों के उदास व निराश चेहरों के लिए आरक्षण दिलाने का काम किया जा रहा है, लेकिन नेता व प्रशासन आन्दोलन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।
Published on:
02 Feb 2019 10:37 am
