4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैम्प पर बिखरा लहरिया उत्सव का जलवा…

जेसीआई ऊर्जा की ओर से लहरिया उत्सव को धूमधाम से सेलिब्रेट किया।
2 min read
Google source verification
lahariya Fashion celebrated on ramp

रैम्प पर बिखरा लहरिया उत्सव का जलवा...

बूंदी. रंग बिरंगी लाइट के बीच लहरिया परिधानों में सजी-धजी महिलाए जब रैम्प पर उतरी तो हॉल तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा। मोका था जेसीआई ऊर्जा की ओर से आयोजित लहरिया उत्सव का। गुरुवार को एक ही मंच पर शहर की विभिन्न संगठन की महिलाओं ने एकजुट होकर लहरिया उत्सव को धूमधाम से सेलिब्रेट किया।

लहरिया ड्रेस में स्टाइलिस्ट महिलाओं का जलवा देखते ही बना। इस दिन को महिलाओं ने उत्साह के साथ भरपुर जिया। कोई सेल्फी लेता नजर आया तो कोई अपनी फै्रण्ड्स के साथ बातों में मशगुल इस बीच लहरिया उत्सव में कई कॉम्पिटिशन का दौर चला जो देर शाम तक जारी रहा। कार्यक्रम की सेलेब्रिटी मिसेज इण्डिया रॉयल ब्यूटी ट्वीकंल पाटोदिया रही। । मुख्य अतिथि रानी रोहिणी हाडा व विण्णु बिडला रही।


लहरिया महोत्सव में आकर्षण लहरिया क्यून प्रतियोगिता रही। जिसमें महिलाए सोलह श्रृंगार के साथ रैम्प पर जलवा बिखेरती नजर आई। इसी के साथ गेम, सेल्फी कॉनर, बेस्ट प्राईज, डांस, म्यूजिकल तम्बोला आदि का आयोजन हुआ। डॉ. अनुकृति विजय ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉस प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर अपनी प्रतिभा को साबित किया।

यह रहे विजेता-


लहरिया महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में लहरिया क्यून शिवानी जाजू को चुना गया जिसको रॉयल ब्यूटी क्यून ट्वींकल पाटोदिया ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। प्रथम विजेता शिवांगी शर्मा रही। इसी तरह द्वितीय विजेता खुशबु कोठारी रही।


बेस्ट हेयर स्टाईल में शिवांगी शर्मा, बेस्ट स्माइल एकता जैन, खनकती चूडी मे सुमन जैन, बेस्ट ड्रेस निधी तोशनीवाल, कजरारे नेन मे मयूरी षर्मा विजेता रही। वेलकम गेंम में पिंकी लढ्ढा, रितु कालरा, पूजा झंवर रही।
निर्णायक मंडल में मोदी लॉ कॉलेज प्राचार्य शिप्रा गुप्ता कोटा, गरीमा जैन, रेणु माहेश्वरी रही।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रानु खण्डेलवाल एवं सचिव सोनल नुवाल ने अलका बागलीवाल, साधना न्याती, डॉ. अंकिता अग्रवाल, उमा मण्डोवरा, श्वेता भण्डारी, मेघा नुवाल, पूजा विजय, डॉ. मंजू युगल, रषीदा बोहरा, अंशुल भण्डारी आदि सदस्य मौजूद रही। संचालन ख्याति भण्डारी, नन्दनी विजय ने किया।

परिवार का सपोर्ट जरूरी-

रॉयल ब्यूटी क्यून ट्वींकल पाटोदिया ने कहा कि शादी के बाद इस मंच तक पहुंचना आसान नही था लेकिन पति और मां जैसी सास का साथ मिला तो सपने उड़ान भरे। बूंदी की बेटी पाटोदिया ने कहा कि यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नही बस एक मोका जरूरी हैैै।

मंच मिले तो यहां कि बेटी खुद को बेहतर साबित कर सकती है। जेसीआई बून्दी उर्जा ने कार्यक्रम के जरिए जो मंच दया है वो महिलाओं के लिए बेहतर कदम साबित होगा।