5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2019 Live Update: वोट पडऩे शुरू होते ही ईवीएम खा गई झटका, आखिर क्यों हुआ हंगामा, पढ़ें यह खबर

बूंदी.हिण्डोली, विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने के बाद आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आई है।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 29, 2019

Lok Sabha Election 2019 Live Update: vot padane shuroo hote hee eeveee

वोट पडऩे शुरू होते ही ईवीएम खा गई झटका, आखिर क्यों हुआ हंगामा, पढ़ें यह खबर बूं

बूंदी.हिण्डोली, विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने के बाद आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आई है। यहां पांच स्थानों पर ईवीएम मशीन बदली गई है। जिसमें गोकुलपुरा, दबलाना, अशोकनगर, बम्बूली, भोले देलपुरा शामिल बताए जा रहे हैं।दबलाना में भी ईवीएम मशीन बदली गई है। बूंदी के नाहर का चोहट्टा स्थित भाग संख्या २७ में मशीन खराब होने के बाद लोगों ने हंगामा कर दियाथा। जिन्हें बाद में चुनाव अधिकारियों ने समझाया है।

बूंदी जिले में लोकतंत्र के उत्सव का उत्साह, दिन निकलने के साथ ही दिखा उत्साह
बूंदी . बूंदी जिले में लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया है।अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह ही कतारें लगना शुरू हो गई है। लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्वाचन विभाग की ओर से भी इस बार पोलिंग बूथों पर खास तैयारी की गई है। खास बात यह कि मतदाताओं को गर्मी नहीं लगे इसके लिए अधिकतर जगहों पर टेंट लगा रखे हैं। पानी की भी व्यवस्था की गई हैं। चिकित्सा टीम भी अलर्ट दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि बूंदी जिले में कोटा-बूंदी और भीलवाड़ा संसदीय सीट के लिए ९०० पोलिंग बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं।इनमें 8 .8 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम ६ बजे तक चलेगा।