4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने किया सरिए व लाठीयों से हमला, बेरहमी से लहूलुहान कर लूटे हजारों रूपए

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

Abdul Bari

Oct 09, 2018

बदमाशों ने किया सरिए व लाठीयों से हमला

बदमाशों ने किया सरिए व लाठीयों से हमला, बेरहमी से लहूलुहान कर लूटे हजारों रूपए

हिण्डोली/बूंदी.
कस्बे के निकट कांचीघाटी एनएच 52 पर सोमवार रात मेटाडोर चालक व खलासी के साथ मारपीट कर लुटेरे 11 हजार रुपए लूटकर ले गए। वारदात में चार जने बताए जा रहे हैं। हिण्डोली पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंजाब के फिरोजपुर निवासी सुखवंत सिंह व खलासी पाल सिंह पंजाब से मेटाडोर में सोलर ऊर्जा के उपकरण लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। तभी हिण्डोली कांचीघाटी चेनपुरा मोड पर मेटाडोर पंक्चर हो गई। वे पंक्चर सुधारने के लिए नीचे उतरे और टायर बदल रहे थे, तभी पास ही झाडिय़ों में छिपे चार युवक हाथों में सरिए व लाठी लेकर आए और हमला कर दिया। और चालक व खलासी को दूर ले गए।

घायल हालत में बदमाशों ने उनकी जेब से 11 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह, एएसआई राधेश्याम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। लुटेरों की तलाश भी की, लेकिन वह दूर तक जा चुके थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चालक व खलासी को घायल हाल में हिण्डोली चिकित्सालय लेकर आए, जहां से बाद में बूंदी रैफर कर दिया गया। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।