5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेश जयंती महोत्सव : बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महेश जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में यहां जैतसागर रोड स्थित माहेश्वरी भवन परिसर में सोमवार रात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को
2 min read
Google source verification
Mahesh Jayanti Festival: Children's presentations are tied

महेश जयंती महोत्सव : बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बूंदी. महेश जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में यहां जैतसागर रोड स्थित माहेश्वरी भवन परिसर में सोमवार रात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। एक से बढकऱ एक प्रस्तुति। निर्णायकों को भी अपने निर्णय से पहले विचार करना पड़ा गया। सब जूनियर ग्रुप की एकल नृत्य, युगल नृत्य स्पद्र्धाएं हुई।
एकल नृत्य में नन्हे बालकों ने ‘भगवान शिव का डमरू बाजे पार्वती का नंदन नाचे...’, ‘ओ बंसी बजैया नंदलाला कन्हैया...’, ‘मोहे रंगदो लाल...’ सरीखे भजनों पर उम्दा प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। वही युगल नृत्य में ‘गली-गली तेरी राह चली जिओ रे बाहु बली...’, ‘मां तुझे सलाम...’,‘बाबुल प्यारे सजना सखा रे...’ आदि गीतों पर उम्दा नृत्य कर खूब दाद पाई। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का भगवान महेश की पूजा-अर्चना कर जिलाध्यक्ष किरण लखोटिया, जिला सचिव मधु हल्दिया, शहर सचिव सोनल मूंदड़ा,पंचायत अध्यक्ष जगदीश जैथलिया, सचिव विजेंद्र माहेश्वरी ने शुरुआत की।स्वागत महावीर तोतला, मनीष मंत्री, आशुतोष बिड़ला ने किया। महेश वंदना आर्ची बिड़ला ने प्रस्तुत की।

संचालन नीतू नुवाल व शुभम तोषनीवाल ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक भूमिका, पीयूष पाचक, नंदप्रकाश शर्मा व गोविंद सिंह रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह बना हुआ था।


आज यह होगा
प्रचार मंत्री नारायण मंडोवरा ने बताया कि बुधवार को महेश वाटिका में रामायण पाठ की स्थापना होगी। रात को माहेश्वरी भवन में विचित्र वेशभूषा सब जूनियर, एकल नृत्य जूनियर स्पद्र्धा होगी।ग्यारह दिवसीय महेश जयंती महोत्सव के तहत हुई स्पद्र्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।पंचायत अध्यक्ष जगदीश जैथलिया ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि और प्रतियोगी परीक्षाओं में पास हुए बच्चों को भी सम्मानित करेंगे।

यह रहे परिणाम
एकल नृत्य सब जूनियर में आर्शी काबरा प्रथम, सान्वी फ्लोड द्वितीय रही। युगल नृत्य में पलक तोषनीवाल - सृष्टि तोषनीवाल प्रथम, रुद्रेश जैथलिया- रमन तोषनीवाल द्वितीय रहे।